
Vande Bharat Express: गोवा, बिहार, झारखंड और MP को आज वंदे भारत ट्रेनों की मिलेगी सौगात, PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, 27 जून को 5 वंदे भारत ट्रेनों की सौगात देंगे. इनमें रानी कमलापति-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, खजुराहो-भोपाल-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस, मडगांव-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस, धारवाड़-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस और रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल हैं.
भारतीय रेलवे देशभर में तेजी से वंदे भारत ट्रेनों का जाल बिछा रहा है. लेकिन रेलवे के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब देश को एक साथ पांच ट्रेनों की सौगात मिलने जा रही हों. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, 27 जून को एक साथ पांच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों (Vande Bharat Express Trains) को हरी झंडी दिखाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जून यानी मंगलवार को मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगे.
इस दौरान भोपाल के कमलापति रेलवे स्टेशन से वह देश एक ही साथ देश को 5 वंदे भारत ट्रेनों की सौगात देंगे. इनमें रानी कमलापति-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, खजुराहो-भोपाल-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस, मडगांव-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस, धारवाड़-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस और रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल हैं. आइये जानते हैं, किस-किस राज्य और किस रूट पर इन ट्रेनों की सौगात मिलने जा रही है.
इन 5 रूट पर शुरू होंगी वंदे भारत ट्रेनें
>भोपाल से रानी कमलापति-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस: मध्य प्रदेश में रानी कमलापति-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस भोपाल और जबलपुर को एक दूसरे कनेक्ट करेगी. यह राज्य के कई टूरिस्ट प्लेस से गुजरेगी. इनमें भेड़ाघाट, पंचमढ़ी और सतपुड़ा शामिल हैं.
>खजुराहो-भोपाल-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस: खजुराहो-भोपाल-इंदौर वंदे भारत ट्रेन राज्य के मालवा और बुंदेलखंड के इलाकों को भोपाल से जुड़ेगी. इस दौरान ये ट्रेन महाकालेश्वर, मांडू, महेश्वर, खजुराहो जैसे पर्यटन के अहम स्थानों से होकर गुजरेगी.
>मडगांव-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस: गोवा को अपनी पहली वंदे भारत ट्रेन मिलने जा रही है. मडगांव-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और गोवा के मडगाव स्टेशन के बीच किया जाएगी. अब मुंबई से गोवा की दूरी को 7 घंटे में तय की जा सकेगी. इस ट्रेन में 16 की जगह 8 कोच होंगे.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











