
Valentine's Day 2025: इस तरह अपने पार्टनर के लिए वैलेंटाइन्स डे को बनाएं स्पेशल, खास बन जाएगा दिन
AajTak
अगर आप भी वैलेटाइन्स डे पर अपने पार्टनर को कुछ स्पेशल सरप्राइज देने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपके साथ कुछ अलग और हटके आइडिया शेयर कर रहे हैं जो आपके लिए काफी मददगार हो सकते हैं.
आज दुनिया भर में वैलेंटाइन्स डे मनाया जा रहा है. 14 फरवरी का यह दिन प्यार और प्यार करने वालों के नाम होता है. इस दिन प्यार करने वाले लोग एक दूसरे के साथ अपनी भावनाएं जाहिर करते हैं और उनके लिए इस दिन को खास बनाने का हर प्रयास करते हैं. इस दिन लोग अपने पार्टनर को गिफ्ट्स देते हैं, डेट पर जाते हैं, मूवी देखते हैं और लंच या डिनर करते हैं.
इस मौके के लिए कई लोग ट्रिप भी प्लैन करते हैं. कई लोग अपने घर पर ही इस दिन को सेलिब्रेट करते हैं. हर किसी की कोशिश इस दिन को अपने पार्टनर के लिए यादगार बनाने की होती है. अगर आप भी इस दिन को अपने पार्टनर के लिए खास और यादगार बनाने का सोच रहे हैं तो यहां हम आपको कुछ ऐसे ही तरीके बता रहे हैं जो आपके लिए काफी मददगार हो सकते हैं.
पार्टनर के लिए एक्टिविटीज प्लैन करें
वैलेंटाइन्स डे के लिए आप अपने पार्टनर के साथ कई एक्टिविटीज प्लैन कर सकते हैं. आप उनके साथ कोई योग क्लास या डांस क्लास ज्वॉइन कर सकते हैं, ये उनके लिए बेहतरीन गिफ्ट होगा. इसके अलावा आप उन्हें वॉटर पार्क, थीम पॉर्क, किसी ऐतिहासिक जगह या म्यूजियम भी ले जा सकते हैं.
पार्टनर के साथ बकेट लिस्ट बनाएं
रोमांटिक डे्ट्स पर जाने के अलावा आप इस वैलेटाइंस डे पर एक प्रोडक्टिव काम भी कर सकते हैं और वो है अपने पार्टनर के साथ बकेट लिस्ट बनाना. इस लिस्ट में आप अपने और अपने पार्टनर के गोल्स, ट्रैवेल डेस्टिनेशन, जरूरी प्रॉजेक्ट्स, हेल्थ गोल्स, एडवेंचर डेस्टिनेशन जैसी चीजें शामिल कर सकते हैं और उन्हें इस साल पूरा करने की प्लैनिंग कर सकते हैं. ये आपके पार्टनर के लिए काफी हटके गिफ्ट होगा.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.











