
Valentine’s Day पर 240 साल पुरानी जेल में जाएंगे कपल्स? मिल रहा ये खास ऑफर
AajTak
Ancient Jail Offer on Valentine's Day: ये जेल करीब 240 साल पुरानी है. यहां वैलेंटाइन डे के मौके पर कपल्स के लिए खास ऑफर निकला है. वो यहां इस खास दिन पर आ सकते हैं.
इस वक्त दुनिया भर में वैलेंटाइन वीक मनाया जा रहा है. बुधवार को रोज डे था और गुरुवार यानी आज प्रपोज डे है. वहीं वैलेंटाइन डे 14 फरवरी को मनाया जाएगा. इसे लेकर दुनिया भर में तमाम तरह की तैयारियां की जा रही हैं. लोगों को अलग अनुभव देने के लिए तमाम तरीके अपनाए जा रहे हैं.
कुछ ऐसा ही ये तरीका है. जिसमें जेल के भीतर ही इसका आयोजन होगा. अगर जेल में शादी हो सकती है, तो वैलेंटाइन डे आखिर क्यों नहीं मनाया जा सकता.
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, इसे ओल्ड इंग्लिश जेल या प्राचीन ऑक्सफोर्ड जेल भी कहते हैं. इसकी देखभाल करने वाले लोग कपल्स को यहां डिनर करने की सुविधा मुहैया करा रहे हैं.
सलाखों के पीछे डिनर करने के बदले कपल्स को 215 डॉलर (करीब 17 हजार रुपये) देने होंगे. इंग्लैंड की ऑक्सफोर्ड जेल कभी हजारों साल पहले एक टावर के तौर पर इस्तेमाल होती थी.
अब वही रेस्टोरेंट का काम करेगी. मेहमानों को कुख्यात आरोपियों के सेल में खाना खाने का मौका मिलेगा. इन सेल में हत्या की आरोपी मैरी ब्लांडी और एन ग्रीनी भी रही हैं.
यहां लोगों को खाने में वेज और नॉन-वेज दोनों तरह का खाना मिलेगा. रेस्टोरेंट को लाल गुलाब के फूलों से सजाया जाएगा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










