
Valentine Day 2025 Rashifal: इन 3 राशियों के लिए खास है वैलेंटाइन डे, इनको मिल सकता है सच्चा प्यार
AajTak
Valentine Day 2025 Rashifal: हर व्यक्ति चाहता है कि उसके जीवन में कोई-न-कोई ऐसा आए जो उसकी भावनाओं को समझे. उसका ख्याल रखे, जिसके सामने वो दिल के सारे राज व्यक्त कर सके. लेकिन सब को अच्छा जीवनसाथी या लव पार्टनर नहीं मिल पाता. तो आइए जानते हैं वैलेंटाइन डे सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है.
Valentine Day 2025 Rashifal: 14 फरवरी यानी आज वैलेंटाइन डे है और आज प्रेम का दिन है. प्रेम होना और प्रेम करना मानव का स्वभाव है. एक व्यक्ति की मानसिक तरंग जब दूसरे व्यक्ति के मानसिक तरंग से मिल जाती है तब प्रेम हो जाता है. कभी कभी प्रेम संस्कारों और अतृप्त इच्छाओं से भी संबंध रखता है. कुंडली में चंद्रमा मन को नियंत्रित करता है और शुक्र भावनाओं को नियंत्रित करता है, साथ ही मंगल प्रेम की भावनाओं को तेज कर देता है तो ज्यादातर प्रेम होने के पीछे शुक्र चंद्र और कुछ मात्रा में मंगल की भूमिका होती है. कुछ विशेष राशियों में और अंकों में भी प्रेम होने की संभावना ज्यादा होती है. कुछ राशियां स्वभावतः रूखी सूखी होती है कुछ राशियां स्वभावतः रोमांटिक होती है. इसी तरह से कुछ अंक वाले जल्दी प्रेम के चक्कर में पढ़ते हैं और कुछ अंक वालों को प्रेम से दूरियां समझ में आती है.
हर व्यक्ति अपने ग्रहों की स्थिति के अनुसार जीवन में लाभ या हानि पाता है. अच्छे ग्रह व्यक्ति को जीवन में लाभ देते हैं और खराब ग्रह जीवन में समस्याएं और बाधाएं देते हैं. अगर किसी व्यक्ति का जुड़ाव ऐसे व्यक्ति से हो जाए जिसकी कुंडली में वो ग्रह मजबूत हो जो पहले की कुंडली में कमजोर है तो जीवन की बाधाएं समाप्त हो जाएंगी. दरअसल, प्रेम होना ना होना स्वयं के हाथ में नहीं होता है इसलिए सही व्यक्ति से प्रेम और जुड़ाव हो जाना किस्मत के हाथ में है. लेकिन प्रेम से किस्मत का मजबूत कनेक्शन है इससे किस्मत बन भी सकती है और बिगड़ भी सकती है. तो चलिए ज्योतिर्विद शैलेंद्र पांडेय जी से जानते हैं कि वैलेंटाइन डे राशिनुसार सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है.
1. मेष
मेष राशि वालों का भटकाव बहुत होता है. अगर ये एक जगह प्रेम करे इधर उधर ना भटके तो प्रेम इनके लिए भाग्यशाली रहता है प्रेम इनके लिए अच्छा रहता है.
2. वृषभ
वृषभ राशि वाले प्रेम के मामले में ज्यादातर असफल होते हैं. जरूरत से ज्यादा पोजेसिव होने की वजह से अक्सर इनका प्रेम असफल होता है और प्रेम में तकलीफ होती है.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.











