
Vadodara Boat Accident... हाईकोर्ट ने नगर निगम को फटकारा, कहा- ठेका देकर सो गए थे!
AajTak
वडोदरा के हरनी तालाब में हुई दुर्घटना में 12 बच्चों की मौत हुई थी. इसके बाद हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया था. सोमवार को मामले में सुनवाई हुई. इसमें गुजरात सरकार की ओर से एडवोकेट जनरल ने एफिडेविट पेश किया. साथ ही मामले में अंतिम रिपोर्ट पेश की.
18 जनवरी को गुजरात के वडोदरा में बोट दुर्घटना हुई थी. इस हादसे ने 12 बच्चों की जिंदगी छीन ली थी. गुजरात हाईकोर्ट ने इस मामले का स्वतः संज्ञान लिया था. मामले की सुनवाई में हाईकोर्ट ने नगर निगम को जमकर फटकार लगाई. जज ने कहा कि नगर निगम के सत्ताधीश ठेका देकर सो गए थे! कोर्ट ने नगर निगम के कमिश्नर से जवाब मांगा है. दरअसल, वडोदरा के हरनी तालाब में हुई दुर्घटना में 12 बच्चों की मौत हुई थी. इसके बाद हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया था. सोमवार को मामले में सुनवाई हुई. इसमें गुजरात सरकार की ओर से एडवोकेट जनरल ने एफिडेविट पेश किया. साथ ही मामले में अंतिम रिपोर्ट पेश की.
सरकार की ओर से कहा गया कि इस दुर्घटना में ठेकेदार ने 14 लोगों की क्षमता वाली बोट में 30 लोग बैठाए थे. उनके पास लाइफ जैकेट नहीं थी. दुर्घटना के बाद राज्य के सभी तालाबों में जहां पर वॉटर एक्टिविटीज होती हैं, वहां पर रोक लगाई गई है. आगे की सूचना के बाद ही नियमों के पालन के साथ वाटर एक्टिविटी शुरू की जाएंगी.
कोर्ट का सवाल- नगर निगम के कमिश्नर ने क्या किया?
उन्होंने आगे बताया कि इस मामले में 18 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई और गिरफ्तारी भी हुई. इस पर कोर्ट ने सवाल पूछा कि नगर निगम के कमिश्नर ने क्या किया? यह सब तो दुर्घटना होने के बाद लिए गए एक्शन हैं. जब ठेका दिया गया तब उसकी निगरानी कौन कर रहा था. क्या यह नगर निगम के कमिश्नर की जिम्मेदारी नहीं है कि इसका सुपरविजन किया जाए?
'मैं खुद वहां गई, बिना लाइफ जैकेट मुझे वहां पर घुमाया'
कोर्ट ने कहा कि लग तो ऐसे रहा है कि नगर निगम ठेका देकर सो गया था और दुर्घटना के बाद अचानक जागा है. कोर्ट ने म्युनिसिपल कमिश्नर से जवाब मांगा है और सरकार को भविष्य के लिए पॉलिसी बनाने का आदेश दिया है, ताकि ऐसी दुर्घटनाओं के लिए जिम्मेदारी तय की जा सके और भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं से बचा जा सके.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.







