
Vaccination पर सीएम केजरीवाल का तंज- Pakistan से युद्ध हुआ तो केंद्र कहेगा परमाणु बम बनाया क्या
Zee News
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'वैक्सीन खरीददारी का फैसला राज्यों पर छोड़ना गलत है.केंद्र पर तंज कसते हुए केजरीवाल ने कहा, 'मान लो कल पाकिस्तान के साथ युद्ध हो, तो केंद्र सरकार कहेगी दिल्ली ने अपना परमाणु बम बनाया क्या, यूपी टैंक लाया क्या, ये नहीं हो सकता.'
नई दिल्ली: दिल्ली में बुधवार से ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन अभियान (Drive Through Vaccination in Delhi) की शुरुआत हो गई है. सीएम अरविंद केजरीवाल (ArvindKejriwal) ने कहा, 'कुछ दिनों में ऐसे और सेंटर खोले जाएंगे जिससे लोगों को मदद मिलेगी. 18 से 44 साल की आयु सीमा वाले ग्रुप के लिए वैक्सीन बिल्कुल खत्म हो गई है. देश की तरह दिल्ली में भी वैक्सीन की कमी है इसलिए उम्मीद है कि जल्द ही पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन मिलेगी. हमें हर महीने 8000000 वैक्सीन चाहिए. जिसके लिए मैंने खुद ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखा है.' वैक्सीन की विदेशों से खरीरदारी को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने केंद्र सरकार फिर निशाना साधा है. केजरीवाल ने कहा खरीददारी का फैसला राज्यों पर छोड़ना गलत है. उन्होंने केंद्र पर तंज कसते हुए कहा है कि मान लो कल अगर पाकिस्तान के साथ युद्ध हुआ, तो केंद्र सरकार ये कह देगी दिल्ली ने अपना परमाणु बम बनाया क्या, यूपी ने अपना टैंक बनाया क्या. बिहार ने क्या किया है. ऐसा नहीं हो सकता.'
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










