
Uttarkashi: जिस सुरंग में 17 दिन तक फंसी रहीं 41 जिंदगियां, अब उसमें शुरू होने जा रहा काम
AajTak
उत्तराखंड की सिल्क्यारा सुरंग (Uttarkashi Silkyara Tunnel) में एक बार फिर काम शुरू हो गया है. इससे यहां काम करने वाले मजदूरों और कर्मचारियों में खुशी की लहर है. लोगों का कहना है कि अब उनके मन में डर नहीं है. इस बार और अधिक सुरक्षा के साथ हम काम कर रहे हैं.
Uttarkashi News: बीते 12 नवंबर को जिस सिलक्यारा टनल (Uttarkashi Silkyara Tunnel) में 41 मजदूर फंस गए थे, अब उस सुरंग में दोबारा चहलकदमी शुरू हो गई है. मिनिस्ट्री और NHIDCL के निर्देशों के बाद टनल में पोल गांव वाली साइड से काम शुरू हो गया है.
जानकारी के अनुसार, सिलक्यारा टनल (Silkyara Tunnel) में टेल साइड पोल गांव की ओर से निर्माण कार्य शुरू किया गया है. नेशनल हाइवे एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड की कार्यदाई संस्था के डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर एमके शर्मा ने ये जानकारी दी. उन्होंने कहा कि मिनिस्ट्री और NHIDCL से अनुमति मिलने के बाद काम शुरू किया गया. आने वाले दिनों में काम गति पकड़ लेगा.
पोल गांव की सुरंग में हेड साइड में 12 नवंबर को भूस्खलन हो गया था, जिसमें 41 श्रमिक अंदर फंस गए थे. उन्हें 17 दिन तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद निकाला जा सका था. भूस्खलन की इस घटना के साथ ही 12 नवंबर की सुबह से ही सुरंग निर्माण का काम बंद था. 4.531 किलोमीटर लंबी इस सुरंग में अभी 480 मीटर की खोदाई होनी है.
निर्माण कार्य शुरू होने से कामगारों में खुशी की लहर
अभी तक ऐसी कई बातें हो रही थीं कि घटना के बाद सुरंग का काम शुरू हो पाएगा या नहीं, लेकिन अब विभाग की हरी झंडी मिलने के बाद काम शुरू हो गया है. सुरंग का निर्माण फिर शुरू होने से कामगारों में खुशी है. मजदूरों भी खुश हैं कि सुरंग का निर्माण कार्य शुरू होने से उनका रोजगार भी जल्द पटरी पर लौटेगा.
क्या बोले काम में लगे मजदूर और कर्मचारी

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











