
Uttarakhand Rain: देहरादून में भारी बारिश से ढह गया मकान, मलबे में दबकर 3 लोगों की मौत
AajTak
देहरादून के राजपुर इलाके में बीती रात भारी बारिश के कारण एक मकान ढ़ह गया. जिसके मलबे में दबकर एक बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गई है. पुलिस के मुताबिक, तीनों के शव को मलबे से बाहर निकाल लिया गया है.
Uttarakhand Weather: उत्तराखंड के पहाड़ों पर बारिश का दौर जारी है. कई स्थानों पर भारी बारिश के कारण जलभराव और सड़कों का कटाव देखने को मिला है. वहीं, देहरादून में देर रात भारी बारिश के बीच एक मकान ढहने से तीन लोगों की मौत हो गई है.
देहरादून के राजपुर इलाके में बीती रात भारी बारिश के कारण एक मकान ढ़ह गया. जिसके मलबे में दबकर एक बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गई है.
पुलिस के अनुसार, यह घटना काट बंगला राजपुर रोड के पास की है. उन्हें तीन लोगों के मलबे में दबने की सूचना मिली तो राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम को मौके पर भेजा गया और तत्काल बचाव एवं राहत कार्य शुरू किया.
हालांकि, एक बच्चे समेत मलबे में दबे तीनों लोगों में किसी को भी बचाया नहीं जा सका. पुलिस ने बताया कि तीनों के शव को मलबे से बाहर निकाल लिया गया है.
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, देहरादून, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर समेत कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है. IMD ने देहरादून में आज, 29 अगस्त को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.











