
Uttarakhand Elections Result: अनिल बलूनी, अजय भट्ट, धन सिंह रावत या रमेश पोखरियाल निशंक... उत्तराखंड का नया सीएम कौन?
AajTak
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने इस बार एकतरफा जीत दर्ज की है. चुनाव हारने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. ऐसे में कई नामों पर चर्चा चल रही है.
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव (Uttarakhand Asemly Election 2022) के नतीजे अप्रत्याशित रहे. कांटेदार बताए जा रहे मुकाबले में भाजपा ने एकतरफा जीत दर्ज की. पार्टी ने 47 सीटें जीतकर इतिहास रचते हुए सत्ता में वापसी की है. अभी तक राज्य में कोई भी सत्ताधारी दल सत्ता में नहीं लौटा था. लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चेहरा और उत्तराखंड से उनका खास लगाव एक बार फिर भाजपा की शानदार जीत का आधार बना.
शुरुआत में कोरोना के मद्देनजर चुनाव रैलियों पर पाबंदी थी. लेकिन चुनाव के अंतिम दिनों में इसमें ढील दी गई. इसके बाद पीएम मोदी ने आखिरी दिनों में जिस तरह से चुनाव प्रचार का नेतृत्व किया, उसने भाजपा की जीत की इबारत लिख दी. अल्मोड़ा, श्रीनगर में पीएम मोदी की रैली ने ही इस चुनाव का परिणाम सुनिश्चित कर दिया. दोनों जिलों में भाजपा ने जबरदस्त जीत दर्ज की.
अगला सीएम कौन होगा?
इस चुनाव ने राज्य में चुनाव को लेकर बने कई मिथक तोड़े, लेकिन मुख्यमंत्री के चुनाव हार जाने का मिथक इस बार भी नहीं टूट पाया. खटीमा से पुष्कर सिंह धामी को कड़ी पराजय का सामना करना पड़ा. ऐसे में अब अटकलें लग रही हैं कि अगला सीएम कौन होगा. इस रेस में अनिल बलूनी, अजय भट्ट, धन सिंह रावत के नाम चर्चा में हैं. पिछली सरकार में पार्टी ने तीन सीएम दिए. ये तीनों राजपूत थे, ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि पार्टी इस बार किसी ब्राह्मण चेहरे पर दांव खेल सकती है. इसमें अनिल बलूनी और अजय भट्ट की दावेदारी मजबूत दिखती है.
राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी को पीएम मोदी और अमित शाह का करीबी माना जाता है. वह भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख हैं. ऐसे में मीडिया के जरिए केंद्र और राज्य सरकार के उत्तराखंड में होने वाले कामों को बेहतर ढंग से जनता के बीच में रखने का अनुभव उन्हें वरीयता देता है. हालांकि, अजय भट्ट का राज्य में कई विभागों में काम करने का अनुभव है. वह जमीनी तौर पर भी काफी सक्रिय रहते हैं.
पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व कैबिनेट मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को लेकर भी अटकलों का दौर चल रहा है. वहीं विधायकों में से सीएम पद के लिए उम्मीदवार की बात करें, तो धन सिंह रावत का नाम हमेशा चर्चा में रहा है. संगठन पर पकड़ रखने वाले धन सिंह बेहद कड़ा मुकाबला जीते हैं, ऐसे में पार्टी उन पर भी भरोसा जता सकती है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











