
Uttarakhand Election 2022: हरक सिंह पर बोले हरीश रावत- मैं नो एंट्री का बोर्ड लगाने वाला कौन हूं?
AajTak
हरीश रावत ने कहा, हरक सिंह ने 18 मार्च को जो किया वह जनता ने देखा. उनका अपराध जनता से था. उन्होंने जो किया उसकी वजह से उत्तराखंड को नुकसान हुआ है.
उत्तराखंड (Uttarakhand Election 2022) के पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत (Harish Rawat) ने चुनाव पर आज तक से खास बातचीत की. हरीश रावत ने हरक सिंह रावत (Harak Singh Rawat) पर कहा कि वह मेरे लिए छोटे भाई की तरह हैं. हरीश रावत ने कहा, 'मैं नो एंट्री का बोर्ड लगाने वाला कौन हूं? मैंने तो सिर्फ अपनी बात रखी है. यह फैसला तो पार्टी आलाकमान को करना है. हरक सिंह मेरे छोटे भाई की तरह है उन्होंने मंत्री रहते हुए अच्छा काम किया है.'

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











