
Uttarakhand: सीएम धामी की सुरक्षा में चूक, थाना नेहरू कॉलोनी प्रभारी सस्पेंड
AajTak
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सुरक्षा में चूक मामले में प्रभारी निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है. मुख्यमंत्री इगास पर्व के मौके पर दून विश्विद्यालय परिसर केदारपुरम में आयोजित कार्यक्रम में जा रहे थे. इसी दौरान फ्लीट दूसरे रास्ते पर चली गई. रास्ता भटकने की वजह से फ्लीट को वापस मोड़ना पड़ा था.
उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सुरक्षा में चूक मामले में नेहरू कॉलोनी प्रभारी निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है. धामी इगास पर्व के मौके पर दून विश्विद्यालय परिसर केदारपुरम में आयोजित कार्यक्रम में जा रहे थे. लेकिन दून विश्व विद्यालय चौक पर फ्लीट दूसरे रास्ते पर चली गई. रास्ता भटकने की वजह से फ्लीट को वापस मोड़ना पड़ा था.
सीएम की सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा थाना नेहरू कॉलोनी प्रभारी निरीक्षक मुकेश त्यागी संभाल रहे थे. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कप्तान दलीप सिंह कुंवर द्वारा आदेश जारी करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया है.
क्या है इगास पर्व जिसमें जा रहे थे सीएम इगास पर्व को लेकर कई मान्यताएं हैं. कई क्षेत्रों में माना जाता है कि 14 वर्ष के वनवास से भगवान श्रीराम के अयोध्या लौटने की सूचना 11 दिन बाद मिली थी. इस वजह से दिवाली के 11वें दिन यह पर्व मनाया जाता है. कुछ स्थानों पर मान्यता है कि वीर माधो सिंह भंडारी तिब्बत युद्ध पर गए थे. जोकि दिवाली तक लौटे ही नहीं. ऐसे में इस क्षेत्र में दिवाली नहीं मनाई गई. वीर माधो सिंह भंडारी दिवाली के 11वें दिन युद्ध जीतकर लौटे तो खुशी में धूमधाम से दिवाली मनाई गई.
सीधे मुख्यमंत्री बने थे पुष्कर सिंह धामी
पुष्कर सिंह धामी एक गैर राजनीतिक परिवार से आते हैं. इनके पिता सेना में सूबेदार थे. पिथौरागढ़ के कनालीछिना में साल 1975 में जन्में धामी लॉ की डिग्री लेने के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से भी जुड़े रहे धामी साल 2002 से 2008 के बीच दो बार भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष भी रहे. धामी मुख्यमंत्री बनने से पहले कभी मंत्री भी नहीं रहे थे.
उत्तराखंड के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







