
Uttarakhand: पटवारी और AE-JE भर्ती पेपर लीक मामले में फरार चल रहा आरोपी अरेस्ट, बार-बार बदल रहा था ठिकाने
AajTak
हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में लोक सेवा आयोग में हुई पटवारी पेपर लीक मामले में फरार चल रहे 25 हजार ने इनामी राशि वाले मुख्य आरोपी अनिल कुमार उर्फ अनिल ओजस्वी को पुलिस गिरफ्तार किया. पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी और कुर्की का वारंट जारी किया गया है. आरोपी ने मोटी रकम लेकर अभ्यर्थियों को पेपर सॉल्व कराया था.
हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में लोक सेवा आयोग में हुई पटवारी पेपर लीक मामले में फरार चल रहे 25 हजार ने इनामी राशि वाले मुख्य आरोपी अनिल कुमार उर्फ अनिल ओजस्वी को पुलिस और एसओजी के संयुक्त प्रयास में गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि फरार आरोपी बार-बार अपने ठिकाने बदल रहा था. फिर उसे रावली महदूद ब्रह्रापुरी से गिरफ्तार किया.
इस मामले पर एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि आठ जनवरी को हुई पटवारी भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक मामले में कनखल थाने में 12 जनवरी को आयोग के अनुभाग अधिकारी अतिगोपन अनुभाग संजीव चतुर्वेदी और उसकी पत्नी ऋतु चतुर्वेदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था. अनिल के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया है.
पटवारी पेपर लीक मामले में फरार चल आरोपी गिरफ्तार
आरोपी अनिल की गिरफ्तारी के लिए कनखल थाना प्रभारी अमरचंद शर्मा, एसआई रघुबीर सिंह रावत, आरक्षी प्रलव चौहान, गजय सिंह, तकनीकी सहायता टीम के एसआई धर्मेंद्र राठी, मुख्य आरक्षी अशोक कुमार, सुरेश रमोला, आरक्षी नितिन कुमार को लगाया गया था
अनिल ने मोटी रकम लेकर छात्रों का पेपर सॉल्व कराया था
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी और कुर्की का वारंट जारी किया गया है. आरोपी ने मोटी रकम लेकर अभ्यर्थियों को पेपर सॉल्व कराया था. पेपर लीक मामले का मास्टरमाइंड गैंग लीडर संजीव चतुर्वेदी व गैंग के सदस्य की करीब 34 लाख रुपये की अचल संपत्ति कुर्क की गई थी. पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत संपत्ति को चिह्नित कर रिपोर्ट डीएम को भेजी थी. डीएम ने संपत्ति को कुर्क करने के संबंध में आदेश जारी किए थे.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









