
Uttarakhand : जेई-एई परीक्षा प्रकरण में चौथी गिरफ्तारी, SIT ने पकड़ा रुड़की में कोचिंग सेंटर चलाने वाला युवक
AajTak
जेई/एई परीक्षा प्रकरण की जांच की दौरान SIT को रुड़की में संचालिक जीनियस कोचिंग इंस्टीटूयट के बारे में जानकारी मिली थी. इस कोचिंग को विवेक कुमार उर्फ विक्की पुत्र जयपाल सिंह संचालित करता है. विक्की हरिद्वार के चुड़ियाला थाना क्षेत्र के भगवानपुर का रहने वाला है. विक्सकी ने छात्रों से पेपर उपलब्ध कराने के नाम पर लाखों रुपये लिए थे.
Paper Leak Case Uttarkhand : उत्तराखंड (Uttarakhand) के जेई/एई परीक्षा प्रकरण में एसआईटी ने की चौथी गिरफ्तारी की है. SIT ने रूड़की से एक कोचिंग संचालक विवेक उर्फ विक्की को गिरफ्तार किया है. पुलिस को विक्की से पास से 2 लाख रुपये नगद और कुछ ब्लैंक चेक भी बरामद हुए हैं. यह चेक उसने अपनी कोचिंग पर आने वाले छात्रों को एग्जाम पेपर लीक कराकर पहले से उपलब्ध करान के लिए लिए थे. इस मामले में यह चौथी गिरफ्तारी है. साथ ही एसआईटी को विक्की से कई महत्वपूर्ण जानकारी हासिल हुई हैं.
दरअसल, जेई/एई परीक्षा प्रकरण की जांच की दौरान SIT को रुड़की में संचालिक जीनियस कोचिंग इंस्टीटूयट के बारे में जानकारी मिली थी. इस कोचिंग को विवेक कुमार उर्फ विक्की पुत्र जयपाल सिंह संचालित करता है. विक्की हरिद्वार के चुड़ियाला थाना क्षेत्र के भगवानपुर का रहने वाला है.
एसआईटी की मिली अहम जानकारियां
पूछताछ के दौरान विक्की से जांच टीम को बहुत ही अमह जानकारियां मिली हैं. टीम के मुताबिक, नकल माफिया और संदिग्ध कोचिंग सेंटर का गठजोड़ होने की बात सामने आई है. यह लोग प्रश्न लीक कराकर एग्जाम पेपर लीक कराकर उपलब्ध कराने का लालच देकर कोचिंग में आने वाले छात्रों को फंसाते थे.
मगर, जब इनकी कोचिंग के स्टूडेंट्स का एग्जाम में सिलेक्शन नहीं होने पर यही लोग परीक्षा निरस्त कराने के लिए धरना प्रदर्शन करते थे. बकायदा धरना प्रदर्शन के लिए फंडिंग भी की जाती थी. विक्की के मुताबिक उसके संपर्क में कई छात्र संगठन हैं. जो विरोध करने में मदद करते थे.
19 लाख रुपये लिए, ब्लैंक चेक भी लिए, 8 लाख रुपये कोचिंग में किए खर्च

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











