
Uttar Pradesh Election से पहले सीएम योगी का बड़ा दांव, यूपी के लोगों को मिलेगा Free WiFi
Zee News
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने चुनाव से पहले लोगों को बड़ा तोहफा देने का वादा किया है. सरकार ने ये ऐलान किया है कि यूपी के सभी बड़े शहरों में दो स्थानों पर और छोटे शहरों में एक स्थान पर मुफ्त वाईफाई (Free WiFi) की सुविधा मिलेगी.
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) को लेकर सियासी सरगर्मी तेज होती जा रही है. सभी सियासी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंकनी शुरू कर दी है. हर कोई अपनी जोर आजमाइश करने में जुटा है. इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने यूपी वालों को बड़ा तोहफा दिया है. योगी सरकार 17 नगर निगमों और 200 नगर पालिका परिषदों में फ्री वाईफाई की सुविधा उपलब्ध कराने जा रही है. बड़े शहरों में दो स्थानों पर और छोटे शहरों में एक स्थान पर मुफ्त वाईफाई की सुविधा मिलेगी. कुछ शहरों में फ्री वाईफाई की सुविधा पहले से दी जा रही है, लेकिन इसमें जो भी खामियां हैं, उसे भी तत्काल ठीक कराया जाएगा.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










