
Uttar Pradesh: हादसे में हुई मौत के बाद सबूत मिटाने के लिए बच्चे के शव को ट्रैक्टर से रौंदा
AajTak
उत्तर प्रदेश के बहराइच में 15 वर्षीय लड़के की हादसे में हुई मौत के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को ट्रैक्टर रोटावेटर से कुचलने के आरोप में बहराइच से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल किए गए ट्रैक्टर और रोटावेटर को जब्त कर लिया है.
उत्तर प्रदेश के बहराइच में 15 वर्षीय लड़के की हादसे में हुई मौत के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को ट्रैक्टर रोटावेटर से कुचलने के आरोप में बहराइच से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल किए गए ट्रैक्टर और रोटावेटर को जब्त कर लिया है. पुलिस पीड़ित को त्वरित न्याय दिलाने के लिए फास्ट-ट्रैक ट्रायल की मांग करेगी.
पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने बताया कि जिले के रिसिया थाना क्षेत्र के गायत्री नगर निवासी विक्रम (15) स्थानीय ठेकेदार संजय वर्मा के लिए कृषि कार्य करता था. 9 दिसंबर को विक्रम के पिता मुनीजर ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई, जिसमें कहा गया कि उनका बेटा 6 दिसंबर को काम पर गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा. इस मामले केस दर्ज किया गया.
एसपी ने बताया कि इस केस की जांच के दौरान ठेकेदार संजय वर्मा से पूछताछ की गई. उसने दावा किया कि उस दिन रात करीब 9 बजे विक्रम को गांव के एक टावर के पास छोड़ा था. सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल सर्विलांस की जांच में संजय और उसके सहायक लवकुश पाल के बयानों में विसंगतियां पाई गईं. इसके बाद पुलिस ने दोनों से कड़ाई से पूछताछ की थी.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना अपराध कबूल कर लिया. उनके अनुसार, खेत जोतते समय विक्रम गलती से ट्रैक्टर से गिर गया और रोटावेटर की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई. लेकिन मेडिकल सहायता लेने के बजाय उन्होंने घटना को छुपाने का प्रयास किया. संजय वर्मा ने विक्रम के शव पर रोटावेटर चलाकर कई टुकड़े कर दिए.
इसके बाद उसके शव को खेत में दफना दिया. तालाब में उसके जूते और कपड़े फेंक दिए. पुलिस ने खेत और तालाब सहित विभिन्न स्थानों से पीड़ित की जैकेट, शर्ट, पैंट और हड्डियों के टुकड़े बरामद किए और उन्हें फोरेंसिक और डीएनए जांच के लिए भेज दिया. दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









