
Uttar Pradesh में कम हो रहा संक्रमण, 11 जिले पूरी तरह से हुए Corona Free
Zee News
उत्तर प्रदेश (UP) में कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामले कम हो रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े बताते हैं कि प्रदेश के 11 जिले कोरोना फ्री हो गए हैं. इस वक्त इन 11 जिलों में कोरोना का एक भी एक्टिव के मौजूद नहीं है.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में कोरोना संक्रमण (Coronavirus) काफी हद तक काबू होने लगा है. अब तक प्रदेश के 11 जिले कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हो गए हैं. प्रदेश में सक्रिय केस भी अब हजार के नीचे ही चले गए हैं. अब महज 857 सक्रिय केस ही दर्ज किए गए हैं. टेस्ट और टीकाकरण की प्रक्रिया भी तेजी से चल रही है, जिसके चलते प्रदेश रोज नए कीर्तिमान गढ़ रहा है. रोजाना ढाई लाख से तीन लाख टेस्ट करने वाला यूपी में अब तक 06 करोड़ 42 लाख 77 हजार 972 कोविड सैंपल की जांच की जा चुका है. पिछले 24 घंटों की बात करें तो यूपी में 2 लाख 27 हजार 740 कोरोना सैंपल की जांच की गई, जिसमें से महज 33 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई. इस दौरान प्रदेश का पॉजिटिविटी दर 0.01 फीसद रहा. जबकि रिकवरी दर 98.6 फीसद है जो दूसरे प्रदेशों से काफी बेहतर है.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










