
Uttar Pradesh: इस मंदिर में किया जाता है प्यार के पागल आशिकों का इलाज, भक्तों की लगती है लाइन
Zee News
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में स्थित हनुमान मंदिर में प्यार में पागल आशिकों का भूत उतारा जाता है. लोगों की ऐसी आस्था है कि पूजारी के बताए उपायों से प्यार में पड़े लोग ठीक हो जाते हैं. इसीलिए दूर-दूर से लोग यहां दर्शन और इलाज कराने के लिए आते हैं.
सहारनपुर: भारत को मंदिरों का देश कहा जाता है क्योंकि यहां इनकी संख्या करोड़ों में है. कुछ मंदिर तो ऐसे हैं जहां दर्शन करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं. इसी मान्यता के चलते लोग घंटों लंबी लाइन में लगने के लिए भी तैयार हो जाते हैं. आज हम आपको एक ऐसे ही मंदिर के बारे में बताएंगे जो प्यार में पड़े आशिकों का इलाज करने के लिए जाना जाता है. आइए विस्तार से जानते हैं. प्यार में पड़े आशिकों का भूत उतारने के लिए मशहूर हनुमान मंदिर (Lord Hanuman) उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बेहट रोड पर स्थित है. इस मंदिर का निर्माण आज से करीब 12 साल पहले किया गया था. तबसे कहा जाता है कि इस मंदिर में हजारों आशिकों का इलाज किया गया है. इस मंदिर में कालभैरव, प्रेतराज और महाराज श्रीराम भी विराजमान हैं. ये मंदिर इतना प्रचलित है कि लोग दूर-दूर से यहां अपनों का इलाज कराने के लिए आते हैं.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










