
US-Israel Attack Iran: 'बड़े सरप्राइज मिलेंगे...', वीडियो मैसेज के जरिए नेतन्याहू ने ईरान को दिया सख्त मैसेज, जानें क्या कहा
ABP News
US-Israel Attack Iran: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक वीडियो मैसेज के जरिए अपने नागरिकों की हिम्मत की तारीफ की. उन्होंने गाजा, लेबनान, सीरिया और ईरान के खिलाफ कार्रवाई का जिक्र किया.
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शनिवार (7 मार्च 2026) को जेरूसलम में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए इजरायल के लोगों की हिम्मत और एकजुटता की सराहना की. उन्होंने कहा कि पिछले एक हफ्ते में देश के अंदर कई तरह की मुश्किलें आईं, जिनमें नागरिक अशांति और सेना की कार्रवाई शामिल रही, लेकिन इसके बावजूद लोगों ने मजबूत रहकर देश का साथ दिया.नेतन्याहू ने अपने संबोधन में कहा कि इजरायल इस समय कई मोर्चों पर चुनौतियों का सामना कर रहा है. उन्होंने गाजा, लेबनान, सीरिया और ईरान का जिक्र करते हुए कहा कि इन जगहों पर इजरायल ने अपने दुश्मनों के खिलाफ कार्रवाई की है. उनके मुताबिक इन अभियानों में इजरायल को महत्वपूर्ण सफलता मिली है.
बेंजामिन नेतन्याहू ने यह भी कहा कि देश को आगे भी तैयार रहना होगा, क्योंकि संघर्ष अभी खत्म नहीं हुआ है. नेतन्याहू ने संकेत दिया कि आने वाले समय में सैन्य कार्रवाई का अगला चरण शुरू हो सकता है और इसमें कई और बड़े सरप्राइज देखने को मिल सकते हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि मौजूदा हालात में सबसे जरूरी चीज राष्ट्रीय एकता है. उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे एकजुट रहें और सुरक्षा बलों का समर्थन करें, क्योंकि देश की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है.
VIDEO | Jerusalem: Benjamin Netanyahu addresses a press conference.(Source: Third Party)#Jerusalem pic.twitter.com/LSAyKJMsMr













