
US Israel Attack Iran: ईरान में घुसेगी अमेरिका की स्पेशल फोर्स? जंग के बीच US-इजरायल के बीच सीक्रेट बातचीत, ट्रंप ने कही ये बात
ABP News
US Israel Attack Iran: US-इजरायल के बीच ईरान के परमाणु यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करने के लिए संभावित सैन्य ऑपरेशन पर चर्चा हुई है. इस बीच अमेरिका ने चेतावनी भी दी है.
मिडिल ईस्ट में चल रहा युद्ध लगातार गंभीर होता जा रहा है. रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका और इजरायल ने ईरान में स्पेशल फोर्स भेजने की संभावना पर चर्चा की है. इस ऑपरेशन का मकसद ईरान के अत्यधिक समृद्ध यूरेनियम के भंडार को सुरक्षित करना हो सकता है.
यह जानकारी Axios की एक रिपोर्ट में सामने आई है, जिसमें चार सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि ऐसा कदम युद्ध के अगले चरण में उठाया जा सकता है. इस बीच यूएस के रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने सोशल मीडिया पर कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि अगर कोई भी अमेरिकी नागरिकों को नुकसान पहुंचाता है या उन्हें कहीं भी धमकी देता है तो अमेरिका उसे ढूंढ कर खत्म कर देगा. यह बयान United States Central Command (CENTCOM) के आधिकारिक अकाउंट के जरिए साझा किया गया है.
21 सेकंड का वीडियो भी किया शेयर
CENTCOM ने इस चेतावनी के साथ 21 सेकंड का एक वीडियो भी जारी किया, जिसमें हाल के सैन्य अभियानों के दौरान अमेरिकी सेना की ओर से वाहनों और इमारतों को निशाना बनाते हुए दिखाया गया है. इससे यह संदेश देने की कोशिश की गई कि अमेरिकी सेना किसी भी खतरे का जवाब देने के लिए तैयार है.













