
US: यूनिवर्सिटी का ऐलान- वैक्सीन लगवा चुके छात्रों को ही मिलेगा प्रवेश, भारतीयों की बढ़ी चिंता
AajTak
वैक्सीनेशन अभियान का असर अब पढ़ाई पर दिखने लगा है, अमेरिका की वेंडरबिल्ट यूनिवर्सिटी ने ऐलान किया है कि वैक्सीन की दोनों डोज़ ले चुके छात्र ही नए सत्र में कॉलेज आ पाएंगे. ऐसे में वहां पढ़ने वाले भारतीय छात्रों पर इसका असर देखने को मिल सकता है.
कोरोना काल से उबरने की तैयारी में जुटी दुनिया अब आगे बढ़ने को तैयार है. जिन देशों में वैक्सीनेशन का काम तेज़ी से चल रहा है, वहां हालात कुछ हदतक सामान्य होने लगे हैं. अमेरिका में वैक्सीनेशन के अभियान के बीच वैक्सीन ले चुके लोगों को मास्क पहनने से छूट देने का ऐलान कर दिया गया. वैक्सीनेशन अभियान का असर अब पढ़ाई पर दिखने लगा है, अमेरिका की वेंडरबिल्ट यूनिवर्सिटी ने ऐलान किया है कि वैक्सीन की दोनों डोज़ ले चुके छात्र ही नए सत्र में कॉलेज आ पाएंगे. ऐसे में वहां पढ़ने वाले भारतीय छात्रों पर इसका असर देखने को मिल सकता है. अमेरिका के Tennessee राज्य में स्थित इस यूनिवर्सिटी ने कहा है कि 2021-22 सत्र के लिए जो भी नए या पुराने छात्र यूनिवर्सिटी कैंपस में आएंगे, उनके लिए वैक्सीन की दोनों डोज़ लेना अनिवार्य है. ये अंडर ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट समेत अन्य सभी छात्रों के लिए लागू होता है. ऐसे में अब यूनिवर्सिटी की ओर से छात्रों को वैक्सीन लगवाने की सुविधाएं दी जा रही हैं, सिर्फ छात्र ही नहीं बल्कि यूनिवर्सिटी के अन्य स्टाफ के लिए भी व्यवस्था की जा रही हैं. छात्रों के लिए विशेष तौर पर जॉनसन एंड जॉनसन वैक्सीन की सुविधा की गई है, यूनिवर्सिटी द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर पर कोई भी छात्र अपनी वैक्सीन की बुकिंग कर सकता है. आपको बता दें कि अमेरिका में कई यूनिवर्सिटी और कॉलेज ने ये ऐलान कर दिया है. यहां जल्द ही यूनिवर्सिटी कैंपस खोलने की तैयारी है, ऐसे में उन्हें ही प्रवेश दिया जाएगा जिन्हें वैक्सीन लग चुकी है. ऐसे में अमेरिका में पढ़ने वाले जो भारतीय छात्र भारत वापस आ गए हैं और वो क्लास ज्वाइन करना चाहते हैं, तो वैक्सीन की दोनों डोज़ लगवाना अनिवार्य होगा. लेकिन भारत में वैक्सीन की धीमी रफ्तार चिंता बढ़ा सकती है.
आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









