
US में बसने की ख्वाहिश में फ्लाइट से लटक गया 17 साल का लड़का!
AajTak
अफगानिस्तान (Afghanistan) में तालिबान (Taliban) के नियंत्रण के बाद से ही अफरा-तफरी का माहौल है. सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें अफगानी लोगों को काबुल एयरपोर्ट (Kabul airport) पर बदहवास भागते हुए देखा जा सकता है. तालिबान के डर से ये लोग किसी भी तरह अपने देश से निकलने की कोशिश कर रहे थे. ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें अमेरिका के मिलिट्री प्लेन (American military airplane) से एक शख्स को नीचे गिरते हुए देखा जा सकता था.
अफगानिस्तान (Afghanistan) में तालिबान (Taliban) के नियंत्रण के बाद से ही अफरा-तफरी का माहौल है. सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें अफगानी लोगों को काबुल एयरपोर्ट (Kabul airport) पर बदहवास भागते हुए देखा जा सकता है. तालिबान के डर से ये लोग किसी भी तरह अपने देश से निकलने की कोशिश कर रहे थे. ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें अमेरिकी के मिलिट्री प्लेन (American military airplane) से एक शख्स को नीचे गिरते हुए देखा जा सकता था. (फोटो क्रेडिट: AP) इस हवाई जहाज से गिरने वाला लड़का महज 17 साल का था. इस लड़के का नाम रेजा (काल्पनिक नाम) है. रेजा अपने 16 साल के भाई कबीर (काल्पनिक नाम) के साथ काबुल एयरपोर्ट भाग गया था. अमेरिकी मिलिट्री प्लेन से गिरने वाले रेजा का शव परिवार वालों को मिल चुका है लेकिन उन्हें अभी तक कबीर को लेकर कोई जानकारी हासिल नहीं हुई है. (फोटो क्रेडिट: AP) दरअसल इन दोनों युवाओं को ये अफवाह सुनने में आई थी कि अफगानिस्तान से 20 हजार लोगों को कनाडा या अमेरिका ले जाया जा सकता है. तालिबानी राज से घबराकर ये दोनों भाई अपना लक आजमाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे. वाइस न्यूज के साथ बातचीत में रेजा के परिवार के एक सदस्य ने कहा कि वो किसी को बिना बताए भाग गया था.(फोटो क्रेडिट: AP)
आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











