
US-तुर्की बागियों के साथ, रूस राष्ट्रपति असद के पक्ष में.... क्या दो जंगों के बीच सीरिया बनने जा रहा है बड़ी शक्तियों का नया अखाड़ा?
AajTak
सीरिया के विद्रोही गुटों ने बशर अल असद सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. इन विद्रोहियों ने अलेप्पो सहित देश के उत्तरपश्चिमी हिस्से पर कब्जा कर लिया है. अब ये विद्रोही हामा के पास सीरियाई सेना का सामना कर रहे हैं जबकि रूस उन पर एयरस्ट्राइक कर रहा है.
इजरायल और हमास की जंग से शुरू हुए उबाल ने पूरे मिडिल ईस्ट को अपनी चपेट में ले लिया है. एक और जहां हमास से इजरायल की जंग जारी है तो एक मोर्चे पर इजरायल, हिज्बुल्लाह को भी आड़े हाथों ले रहा है. लेकिन इस बीच जंग का एक नया मोर्चा खुलता नजर आ रहा है, जो सीरिया है.
सीरिया के विद्रोही गुटों ने बशर अल असद सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. इन विद्रोहियों ने अलेप्पो सहित देश के उत्तरपश्चिमी हिस्से पर कब्जा कर लिया है. अब ये विद्रोही हामा के पास सीरियाई सेना का सामना कर रहे हैं जबकि रूस उन पर एयरस्ट्राइक कर रहा है.
अलेप्पो में विद्रोहियों ने सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल असद के दिवंगत भाई बसल अल-असद की प्रतिमा को गिरा दिया. अल कायदा की सीरियाई शाखा रही हयात तहरीर अल-शाम (HTS) और अलायड फोर्सेस ने बीते हफ्ते हमले शुरू किए थे और शनिवार तक अलेप्पो पर कब्जा कर लिया था.
अलेप्पो के बाद हामा के भी कई इलाकों पर कब्जा कर लिया है. विद्रोहियों ने सीरिया के आर्मी कैंपों पर भी कब्जा किया है, जिससे उन्हें बड़ी संख्या में हथियार मिल गए हैं. इससे हयात तहरीर अल-शाम के लड़ाके और अधिक घातक हो गए हैं. हामा के चार प्रांतों पर कब्जा जमाने के बाद विद्रोही और आगे बडञ रहे हैं. इस बीच असद सरकार के समर्थन में रूस ने हवाई हमले किए हैं.
सीरिया कैसे बनता जा रहा है थ्रंट वॉर फ्रंट?
साल 2011 की अरब स्प्रिंग में सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद के खिलाफ भड़के विद्रोह ने सिविल वॉर का रूप ले लिया था. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मारे गए और अनुमान के अनुसार 1.2 करोड़ लोग विस्थापित हुए हैं.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








