
इन दो मुल्कों में अब तक शुरू नहीं हुआ रमजान, जानें क्या है बड़ी वजह
AajTak
जहां दुनिया के ज्यादातर देशों में 18 और 19 फरवरी से रमजान शुरू हो चुका है, वहीं दो ऐसे भी देश हैं जहां चांद नजर न आने के कारण रोजे 20 फरवरी से शुरू होंगे. स्थानीय इस्लामिक संस्थाओं ने चांद दिखने के नियम के आधार पर यह फैसला लिया है.
दुनिया के अधिकांश हिस्सों में रमजान की शुरुआत 18 और 19 फरवरी से हो चुकी है. सऊदी अरब, यूएई और भारत सहित कई देशों में मुसलमान रोजा रख रहे हैं. दुनिया के दो देश ऐसे हैं जहां अभी रमजान की शुरुआत नहीं हुई है, जबकि भारत में 19 फरवरी और खाड़ी के ज्यादातर मुल्कों में 18 फरवरी से रमजान का महीना शुरू हो गया है.
फिजी और न्यूजीलैंड में चांद नजर न आने के कारण पवित्र महीने की शुरुआत 20 फरवरी से होगी. न्यूजीलैंड में फेडरेशन ऑफ इस्लामिक एसोसिएशंस ऑफ न्यूजीलैंड (FIANZ) और फिजी मुस्लिम लीग ने घोषणा की कि 18 फरवरी की शाम, जो इस्लामी कैलेंडर के अनुसार 29 शाबान थी, रमजान का चांद दिखाई नहीं दिया. इसके चलते 19 फरवरी को शाबान का 30वां दिन पूरा किया जाएगा और 20 फरवरी को रमजान का पहला रोजा रखा जाएगा.
यह भी पढ़ें: 'गाजा का खून...', रमजान में इस मुस्लिम देश ने बनाया TV सीरियल, ट्रेलर पर मचा बवाल
दोनों संगठनों ने स्पष्ट किया कि खगोलीय गणनाओं के अनुसार न्यूजीलैंड और फिजी ऐसे भौगोलिक क्षेत्र में नहीं आते जहां उस दिन चांद का दिखाई देना संभव था, चाहे वह खुली आंखों से हो या दूरबीन की मदद से. बयान में कहा गया, "चूंकि इस क्षेत्र की धार्मिक संस्थाएं स्थानीय स्तर पर चांद दिखने पर ही भरोसा करती हैं, इसलिए यह निर्णय लिया गया है."
यूएई, सऊदी अरब, कुवैत में 18 फरवरी से रमजान
वहीं दुनिया के कई देशों में 18 फरवरी से ही रमजान की शुरुआत हो गई. यूएई, सऊदी अरब, कुवैत, बहरीन, कतर, अफगानिस्तान, लेबनान, फिलिस्तीन और सूडान समेत कई देशों में पहले दिन का रोजा 18 फरवरी को रखा गया.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.








