
US जाने का सपना टूटा तो महिला डॉक्टर ने किया सुसाइड, वीजा न मिलने से डिप्रेशन में थीं
AajTak
आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले की एक 38 वर्षीय महिला डॉक्टर ने कथित तौर पर हैदराबाद स्थित अपने फ्लैट पर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने बताया कि डॉक्टर को US का वीजा नहीं मिलने के कारण वह डिप्रेशन में थी. मृतक की पहचान डॉ. रोहिणी के रूप में हुई है. मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें वीजा आवेदन अस्वीकृत होने का जिक्र है.
अमेरिका में नौकरी और स्पेशलाइजेशन का सपना पूरा न होने की वजह से गहरे डिप्रेशन में चली गईं आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले की 38 वर्षीय डॉक्टर रोहिणी ने शनिवार को हैदराबाद स्थित अपने फ्लैट में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस के अनुसार, उन्हें अमेरिकी वीजा बार-बार रिजेक्ट होने से गहरा डिप्रेशन था.
आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले की 38 वर्षीय महिला डॉक्टर ने अमेरिकी वीजा न मिलने से डिप्रेशन के कारण हैदराबाद स्थित अपने फ्लैट में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. रविवार को एक पुलिस अधिकारी ने ये जानकारी दी है.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये घटना शनिवार को तब सामने आई, जब शहर के दूसरे इलाके में रहने वाले उसके परिवार के सदस्यों ने दरवाजा खटखटाने पर कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर दरवाजा तोड़ा और उसे मृत पाया.
पुलिस ने बताया कि मृतका रोहिणी के दरवाजा न खोलने पर घरेलू सहायिका ने ही उसके परिवार वालों को इसकी सूचना दी. पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.
डिप्रेशन में थी महिला डॉक्टर
शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला कि रोहिणी ने शुक्रवार रात को नींद की गोलियों की ओवरडोज ले ली थी या खुद को इंजेक्शन लगा लिया था. पुलिस ने बताया कि घर से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें लिखा था कि वह गहरे डिप्रेशन में थीं.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.










