
US जाकर पढ़ाई करने वाले भारतीय विद्यार्थियों का टूटा रिकार्ड, इस साल जाएंगे इतने हजार छात्र
Zee News
नई दिल्लीः अमेरिकी दूतावास ने सोमवार को कहा कि इस साल 55,000 से ज्यादा भारतीय विद्यार्थी और अन्य अमेरिका में पढाई-लिखाई के लिए यात्रा पर जा रहे हैं और यह अब तक सर्वाधिक आंकड़ा है. उसने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के बाद भी इस साल पहले की तुलना में सबसे ज्यादा वीजा आवेदन मंजूर किए गए हैं.
नई दिल्लीः अमेरिकी दूतावास ने सोमवार को कहा कि इस साल 55,000 से ज्यादा भारतीय विद्यार्थी और अन्य अमेरिका में पढाई-लिखाई के लिए यात्रा पर जा रहे हैं और यह अब तक सर्वाधिक आंकड़ा है. उसने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के बाद भी इस साल पहले की तुलना में सबसे ज्यादा वीजा आवेदन मंजूर किए गए हैं. दूतावास ने एक बयान में कहा कि भारत में अमेरिकी मिशन को यह ऐलान करते हुए खुशी हो रही है कि वैश्विक कोविड-19 महामारी के बाद भी उसके दूतावास और वाणिज्य दूतावासों ने 2021 में ज्यादा विद्यार्थी वीजा आवेदन मंजूर किए हैं. उसने कहा कि इन प्रयासों से 55000 से ज्यादा विद्यार्थी और आदान-प्रदान प्रक्रिया के तहत आगंतुक अमेरिका में अध्ययन के लिए विमान में सवार हो रहे हैं और हर दिन विद्यार्थियों को मंजूरी दी जा रही है. भारतीय विद्यार्थी अमेरिकी समाज को समृद्ध करते है दूतावास ने ट्वीट किया कि भारत में अमेरिकी मिशन के तहत मेहनती वाणिज्य दूतावास टीमों को बहुत बहुत बधाई. इस साल 55,000 से ज्यादा विद्यार्थी अमेरिका में पढ़ने के लिए विमानों में सवार हो रहे हैं जो भारत में अबतक का सबसे बड़ा रिकार्ड है. सभी विद्यार्थियों को कामयाब अकादमिक वर्ष की शुभकामनाएं. अमेरिकी दूतावास के उप राजदूत अतुल केशप ने वीजा जारी करने में लगे कर्मियों की तारीफ की और कहा कि भारतीय विद्यार्थी अमेरिकी समाज को समृद्ध करते है और दोनों देशों के बीच दोस्ती के बंधन को गहरा बनाते हैं.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.









