
'US की सीमाओं पर घोषित होगी नेशनल इमरजेंसी', राष्ट्रपति ट्रंप दे सकते हैं ये 10 आदेश
AajTak
ट्रंप ने चुनाव के दौरान वादा किया था कि राष्ट्रपति बनने के बाद वह अमेरिका से अवैध प्रवासियों को बड़े पैमाने पर उनके देश में डिपोर्ट करने की कार्रवाई करेंगे. नेशनल इमरजेंसी की घोषणा से अमेरिकी रक्षा विभाग को सीमा पर सेना और नेशनल गार्ड्स की तैनाती की अनुमति मिल जाएगी.
डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बन गए हैं. ट्रंप पहले ही कह चुके हैं कि राष्ट्रपति पद संभालने के तुरंत बाद वह कुछ ऐसा करेंगे जिसे इतिहास याद रखेगा. इस बीच न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपना दूसरा कार्यकाल शुरू करने के बाद 10 आदेश जारी कर सकते हैं, ये आदेश उन मुद्दों से जुड़े हो सकते हैं, जिनको उन्होंने अपने चुनाव अभियान के दौरान जोर-शोर से उठाया था.
इन कार्यकारी आदेशों में अमेरिका की सीमाओं पर नेशनल इमरजेंसी की घोषणा भी शामिल हो सकती है. उन्होंने चुनाव के दौरान वादा किया था कि राष्ट्रपति बनने के बाद वह अमेरिका से अवैध प्रवासियों को बड़े पैमाने पर उनके देश में डिपोर्ट करने की कार्रवाई करेंगे. नेशनल इमरजेंसी की घोषणा से अमेरिकी रक्षा विभाग को सीमा पर सेना और नेशनल गार्ड्स की तैनाती की अनुमति मिल जाएगी. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारियों ने यह बताने से इनकार कर दिया कि सीमाओं पर कितने सैनिक भेजे जाएंगे या उनके कार्यों के पैरामीटर क्या होंगे. उन्होंने कहा कि इसका फैसला रक्षा विभाग पर निर्भर करेगा.
यह भी पढ़ें: अमेरिका का 'राजपथ' है ये सड़क, जहां राष्ट्रपति बनते ही जाएंगे डोनाल्ड ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी कहा है कि वह बर्थ राइट सिटीजनशिप (जन्मसिद्ध नागरिकता) को समाप्त कर देंगे. वर्तमान में अमेरिका में पैदा हुए बच्चों को उनके माता-पिता के इमीग्रेशन स्टेटस की परवाह किए बिना नागरिकता का दावा करने का अधिकार है. एक अधिकारी ने रॉयटर्स से कहा- ट्रंप 'पकड़ो और छोड़ो' प्रथा को समाप्त करने का इरादा रखते हैं. उन्होंने अपने पहले कार्यकाल के दौरान ही इस प्रथा को समाप्त करने की कसम खाई थी, लेकिन डिटेंशन कैंप में जगह कम होने के कारण सीमा पार करने की कोशिश में पकड़े गए प्रवासियों को रिहा कर दिया गया था.
डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन 'रिमेन इन मेक्सिको' पॉलिसी भी बहाल करेगा. इस पॉलिसी के कारण डोनाल्ड ट्रंप को अपले पहले कार्यकाल में अवैध प्रवासियों को मेक्सिको के रास्ते अमेरिका में प्रवेश करने से रोकने में सफलता मिली थी. सिर्फ उन्हीं प्रवासियों को अमेरिका में एंट्री मिलती थी, जिनके पास 'अपॉइंटमेंट ऑफ एसाइलम' होता था. अधिकारी ने यह नहीं बताया कि क्या मेक्सिको इस सहमत है. अधिकारी ने यह भी कहा कि ट्रंप प्रशासन अमेरिका की मेक्सिको से लगने वाली सीमा पर दीवार का निर्माण जारी रखेगा और शरणार्थियों के पुनर्वास को कम से कम चार महीने के लिए निलंबित कर देगा.
यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण से पहले पोप फ्रांसिस ने दिया बड़ा बयान, देखें

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.








