
Urfi Javed ने शेयर किया नाचते हुए वीडियो, यूजर्स बोले- कोई पागलखाने छोड़कर आओ प्लीज
AajTak
उर्फी जावेद को गुरूवार को अपनी बहन के साथ देखा गया था. यहां वह ब्लू कट आउट पैंट और व्हाइट क्रॉप टॉप पहने नजर आई थीं. अब इसी आउटफिट में उर्फी ने खुद अपना वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उर्फी मस्तीभरे अंदाज में नाचती और जीभ चिढ़ाती नजर आ रही हैं.
उर्फी जावेद पैपराजी की फेवरेट हैं. मुंबई एयरपोर्ट हो या फिर शहर की सड़कें, उर्फी को पैपराजी कहीं भी ढूंढ लेती है. इसके अलावा इंस्टाग्राम पर भी उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है. उर्फी जावेद की फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम पर छाई रहती हैं. अब एक बार फिर उर्फी मस्तीभरे अंदाज में नजर आई हैं.
उर्फी ने शेयर किया वीडियो
उर्फी को गुरूवार को अपनी बहन के साथ देखा गया था. यहां वह ब्लू कट आउट पैंट और व्हाइट क्रॉप टॉप पहने नजर आई थीं. अब इसी आउटफिट में उर्फी ने खुद अपना वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उर्फी मस्तीभरे अंदाज में नाचती और जीभ चिढ़ाती नजर आ रही हैं. साथ ही वह फोटोज के लिए पोज भी करती हैं.
वीडियो में उर्फी जावेद ने स्टाइलिश अंदाज दो चोटियां बनाई हुई हैं. उन्होंने अपने फैंस को मॉर्निंग विश करते हुए बताया उन्होंने अपना मेकअप खुद किया है. इस वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट किया, 'क्या यह आपका बेस्ट है?' इसपर उर्फी ने जवाब दिया, 'मेरा बेस्ट अभी आना बाकी है.' दूसरे यूजर ने लिखा, 'क्यूटी'. तीसरे ने उर्फी को कूल बताया.
'फैशन के नाम पर लोग न्यूड फोटो शेयर करने लगेंगे', क्या Rahul Vaidya ने Urfi Javed पर साधा निशाना?
बहन संग Urfi Javed ने दिए पोज, कपड़े देख उड़े लोगों के होश, यूजर्स बोले- ड्रेस सिलने जाती हैं या कटने

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










