
UPTET पेपर लीक मामले में एक और आरोपी राहुल मिश्रा को यूपी STF ने किया गिरफ्तार
AajTak
बीते नवंबर 2021 में UPTET परीक्षा पेपर लीक होने के कारण रद्द कर दी गई थी. परीक्षा का प्रश्नपत्र वॉट्सएप पर लीक हो गया था. इस मामले के आरोपी राजीव नयन मिश्रा को एसटीएफ ने लखनऊ से गिरफ्तार किया है.
उत्तर प्रदेश में 28 नवंबर 2021 को UPTET परीक्षा पेपर लीक होने की वजह से रद्द कर दी गई थी. उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) का प्रश्नपत्र वॉट्सऐप पर लीक हो गया था. नवंबर में हुए टीईटी पेपर लीक मामले के आरोपी राजीव नयन मिश्रा उर्फ राहुल मिश्रा को यूपी एसटीएफ ने लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के अनुसार, यूपी टीईटी पेपर लीक मामले के आरोपी राजीव नयन मिश्रा ने पहले गिरफ्तार किए जा चुके संतोष चौरसिया के जरिए टीईटी का पेपर हासिल किया था. बताया जा रहा है कि राजीव नयन मिश्रा भोपाल से बीटेक करने के बाद पेपर लीक कराने वाले संतोष चौरसिया के रैकेट से जुड़ गया था. लखनऊ से गिरफ्तार राजीव को कौशांबी के कोखराज थाने में ले जाया गया है. राजीव के पास से कई कॉलेजों से जुड़े दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं.
बता दें कि पेपर लीक की खबर सामने आने के बाद STF ने प्रदेशभर में छापेमारी की थी, जिसके बाद प्रयागराज, मेरठ और गाजियाबाद से कई लोग दबोचे गए थे. इस मामले में यूपी मेरठ STF ने 3 लोगों को शामली से गिरफ्तार कर पूछताछ की थी.
एसटीएफ ने मनीष उर्फ मोनू, पुत्र देवेंद्र मालिक, रवि पुत्र विनोद कांधला और धर्मेन्द्र पुत्र कुंवर पाल से पूछताफ की थी. वहीं उस समय लखनऊ से 4, शामली से 3, अयोध्या से 2, कौशांबी से 1 और प्रयागराज से 13 लोग गिरफ्तार किए गए थे.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







