
UPSSSC VDO Exam: कैंडिडेट्स से सरगना ने वसूले ₹8-10 लाख, सॉल्वरों को दिए सिर्फ ₹20 हजार
AajTak
UPSSSC VDO Exam: लखनऊ से पकड़ा गया कैलाश प्रसाद एक ऐसा ही सॉल्वर है जिसने 2 दिन की परीक्षा में 3 परीक्षार्थियों की जगह परीक्षा दी और हर परीक्षा में उसे सिर्फ ₹20,000 मिल रहे थे. यह अलग बात है कि परीक्षार्थियों से सॉल्वर गैंग के सरगना 8 से 10 लाख रुपए वसूल रहे थे और सॉल्वर को 20 से 50 हजार तक ही दिए.
उत्तर प्रदेश के तमाम जिलों में हो रही ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी और समाज कल्याण पर्यवेक्षक की लिखित परीक्षा में दूसरे दिन भी यूपी एसटीएफ ने सॉल्वर गैंग पर शिकंजा कसा. सिर्फ यूपी एसटीएफ ने ही परीक्षा के दूसरे दिन राजधानी लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद समेत 10 जिलों से सॉल्वर गैंग के 30 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गए सॉल्वर गैंग में 2 महिलाएं भी शामिल थीं. यूपी एसटीएफ के साथ-साथ जिला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दूसरे दिन की परीक्षा की दोनों पाली में सॉल्वर गैंग के 87 सदस्यों को गिरफ्तार किया है.
साल 2018 में पेपर लीक कराने वाले गैंग की सेंधमारी की भेंट चढ़ी ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी और समाज कल्याण पर्यवेक्षक की भर्ती परीक्षा दोबारा 2 दिन के अंदर पूरी कर ली गई है. इन 2 दिनों के दौरान यूपी एसटीएफ और जिला पुलिस ने सॉल्वर समेत उनके गैंग से जुड़े लोगों को गिरफ्तार किया है.
यूपी एसटीएफ ने परीक्षा के दूसरे दिन लखनऊ के जानकीपुरम, आलमबाग, कृष्णानगर, गोमती नगर से सॉल्वर गैंग से जुड़े 7 लोगों को गिरफ्तार किया है. यूपी एसटीएफ ने दूसरे दिन कार्रवाई करते हुए गाजियाबाद और कानपुर से 2 महिला सॉल्वर को भी दबोचा है.
यूपी एसटीएफ की नोएडा, मेरठ, प्रयागराज, कानपुर, आगरा और गोरखपुर यूनिट ने कार्रवाई करते हुए कुल 10 जिलों से 30 लोगों को गिरफ्तार किया है. बता दें कि यूपी एसटीएफ ने पहले दिन लखनऊ, बरेली, कानपुर, गोरखपुर से सॉल्वर गैंग के 14 सदस्यों को गिरफ्तार किया था. 2 दिनों की परीक्षा के दौरान यूपी एसटीएफ ने कुल 44 लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें दो गैंग लीडर भी शामिल हैं.
250 लोग गिरफ्तार
एक गैंग का सरगना जौनपुर में तैनात लेखपाल कमलेश यादव है जिसे एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया. एसटीएफ के साथ-साथ परीक्षा के दूसरे दिन जिला पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुए दोनों पाली में 87 लोगों को गिरफ्तार किया है. इस तरह यूपी एसटीएफ और जिला पुलिस ने 2 दिनों तक चली इस परीक्षा में लगभग 250 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







