
UPSC Topper Shruti Sharma: जामिया RCA से तैयारी करके क्रैक किया सिविल सर्विस एग्जाम, जानें कौन हैं श्रुति शर्मा
AajTak
UPSC Topper Shruti Sharma: श्रुति ने अपना ग्रेजुएशन सेंट स्टीफेंस कॉलेज से और पोस्ट ग्रेजुएशन प्रतिष्ठित जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) से की. अपनी यूपीएससी की तैयारी के लिए उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया रेजिडेंशियल कोचिंग एकेडमी का सहारा लिया.
UPSC Civil Service Final Result 2021, Shruti Sharma Topper: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सर्विस एग्जाम (CSE) 2021 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. श्रुति शर्मा ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है. श्रुति इतिहास की स्टूडेंट हैं और उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया की रेज़िडेंशियल कोचिंग से तैयारी कर IAS की परीक्षा क्रैक की है.
श्रुति उत्तर प्रदेश के बिजनौर की रहने वाली हैं और उन्होंने अपनी पढ़ाई दिल्ली से की है. उन्होंने अपना ग्रेजुएशन सेंट स्टीफेंस कॉलेज से और पोस्ट ग्रेजुएशन जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) से की है. उन्होंने अपनी यूपीएससी की तैयारी जामिया मिल्लिया इस्लामिया के रेसिडेंशियल कोचिंग एकेडमी (RCA) में की है. बता दें कि इस साल जामिया रेज़िडेंशियल कोचिंग से टॉपर श्रुति समेत कुल 23 कैंडिडेट्स सफल हुए हैं.
बता दें कि इस बार रिजल्ट में लड़कियों का दबदबा रहा है. टॉप 3 स्थानों पर लड़कियों ने कब्जा किया है. श्रुति के बाद, दूसरे और तीसरे नंबर पर क्रमश: अंकिता अग्रवाल और गामिनी सिंगला रहीं. श्रुति ने अपने एक मॉक इंटरव्यू के वीडियो में बताया कि उन्हें नई चीज़ें सीखने और नये कल्चर के बारे में जानने में रुचि है. वह किताबों और सिनेमा की भी शौकीन हैं. वह अपनी सफलता का श्रेय जामिया की रेजिडेंशियल कोचिंग को देती हैं.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









