
UPSC CDS 1 Result Out: इंटरव्यू राउंड के लिए चुने गए 8516 कैंडिडेट्स, जारी हुआ सीडीएस परीक्षा का रिजल्ट
AajTak
यूपीएससी सीडीएस परीक्षा 13 अप्रैल, 2025 को 457 रिक्तियों के लिए योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आयोजित की गई थी. अब आयोग ने 28 अप्रैल, 2025 को पीडीएफ प्रारूप में सीडीएस 1 2025 परिणाम घोषित किया है, जिसमें भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए 8516 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है.
UPSC CDS 1 Result 2025 @upsc.gov.in: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा या यूपीएससी सीडीएस 1 लिखित परीक्षा के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं. परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार फौरन आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर विजिट कर अपना रिजल्ट चेक करें. बता दें कि यूपीएससी सीडीएस 1 परीक्षा 13 अप्रैल को आयोजित की गई थी. कैंडिडेट्स अपने एग्जाम रोल नंबर की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.इस भर्ती परीक्षा में कुल 457 पद भरे जाएंगे.
जारी रिजल्ट के अनुसार, कुल 8516 उम्मीदवार इंटरव्यू राउंड के लिए क्वालिफाई हुए हैं. रिजल्ट pdf फॉर्मेट में जारी किए गए हैं जिसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर शेयर किए गए हैं. कैंडिडेट्स रिजल्ट अपने पास डाउनलोड करें और मेरिट में अपना रोल नंबर चेक करें. जिन उम्मीदवारों के रोल नंबर मेरिट लिस्ट में मौजूद हैं, वे अब अगले राउंड की परीक्षा में शामिल होंगे.
UPSC CDS 1 Result 2025: ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं. स्टेप 2: अब होमपेज पर 'संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (I), 2025' के लिंक पर क्लिक करें. स्टेप 3: मेरिट लिस्ट की pdf फाइल स्क्रीन पर खुल जाएगी, इसे डाउनलोड करें. स्टेप 4: मेरिट लिस्ट में अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं.
यदि आप Windows PC का उपयोग कर रहे हैं, तो CTRL+F (Mac के लिए Command+F) टाइप करें और आपकी स्क्रीन पर एक सर्च बार दिखाई देगा. इसमें अपना रोल नंबर दर्ज कर सर्च कर सकते हैं. क्वालिफाई हुए उम्मीदवारों के लिए इंटरव्यू राउंड का शेड्यूल जल्द जारी होगा.

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











