
UPSC में बिहार के युवाओं ने लहराया परचम, जमुई के प्रवीण को 7वां तो सहरसा के मनीष को 581वां रैंक
ABP News
UPSC Result: जमुई के चकाई निवासी सीताराम वर्णवाल के बेटे प्रवीण कुमार की इस उपलब्धि से जिले में खुशी है. सहरसा के मनीष ने पहले प्रयास में सफलता हासिल की है.
जमुई/सहरसाः संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 2020 की हुई अंतिम परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है. इसमें बिहार के युवाओं ने परचम लहराया है. जमुई के प्रवीण को 7वां और सहरसा के मनीष को 581वां रैंक मिला है. जमुई के चकाई निवासी सीताराम वर्णवाल के बेटे प्रवीण कुमार की इस उपलब्धि से जिले में खुशी है. प्रवीण की प्रारंभिक शिक्षा-दीक्षा जसीडीह स्थित रामकृष्ण विद्यालय से हुई थी. बाद में उसने पटना से सीबीएसई बोर्ड से मैट्रिक और इंटर की परीक्षा पास की.
कानपुर आईआईटी से पढ़ाई करने के बाद दो साल से दिल्ली में रहकर प्रवीण यूपीएससी की तैयारी कर रहा था. उसे दूसरे प्रयास में यह सफलता मिली है. प्रवीण ने बताया कि उसने बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ में अपनी च्वाइस दी है. अगर बिहार में नौकरी करने का मौका मिला तो उन्हें अपनी माटी की सेवा करने में काफी खुशी होगी. प्रवीण की इस सफलता पर मां वीणा देवी, पिता सीताराम वर्णवाल फूले नहीं समा रहे हैं.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












