
UPSC की तैयारी कैसे करनी चाहिए? जानिए क्या कहते हैं टॉपर्स
AajTak
यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा का प्रीलिम्स एग्जाम 16 जून 2024 को आयोजित किया जा रहा है. उम्मीदवारों के पास तैयारी करने के लिए कुछ ही दिनों का समय बचा है. प्री, मेन्स और इंटरव्यू क्लियर के लिए टॉपर्स की स्ट्रैटजी आपके काम आ सकती हैं.
UPSC Toppers Strategy: देश में सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी सिविस सर्विस एग्जाम क्लियर करने के लिए कैंडिडेट्स दिन रात एक कर देते हैं. इस नौकरी से मिलने वाला रुतबा हर किसी को भाता है, एग्जाम को पास करने के चांसेस कुछ ही परसेंट होते हैं, फिर भी लाखों उम्मीदवार इसकी तैयारी करते हैं. इस साल यूपीएससी की परीक्षाएं 16 जून से शुरू हो रही हैं.
परीक्षा पास करने के लिए हार्ड वर्क के साथ-साथ स्मार्ट स्टडी करना भी बेहद जरूरी है. अगर आप एक यूपीएससी कैंडिडेट हैं तो किताबी ज्ञान के साथ-साथ टॉपर्स की स्ट्रैटजी, उनका पढ़ाई करने का तरीका जानना जरूरी है. इससे यह समझने में क्लैरिटी मिलती है कि आपको किस तरह से अपनी तैयारी करनी है. हम आपके साथ कुछ टॉपर्स की स्ट्रैटजी शेयर कर रहे हैं, जिनसे आपको मदद मिल सकती है.
जानिए क्या थी UPSC 2023 AIR 12 अनिकेत की स्ट्रैटजी
अनिकेत बताते है कि यूपीएससी की परीक्षा पास करने के लिए अखबारों से सीखने को बहुत कुछ मिलता था. उन्होंने कहा, रोज आधा घंटा ध्यान से अखबार पढ़ता था, अखबार पढ़ने से हर विषय की जानकारी हो जाती है, जिससे मुझे बहुत सहायता मिली. अनिकेत ने बताया था कि फेल होने के बाद भी उन्होंने अपनी तैयारी जारी रखी, अपनी कमियों को निकाला और उनपर काम करना शुरू किया. अपने पांचवे प्रयास में अनिकेत ने परीक्षा पास कर ली थी.
IAS मनु जिंदल ने कही ये बात
आईएएस मनुज जिंदल कहते हैं कि सबका पढ़ने का तरीका अलग होता है. आपको इसके लिए मेरा प्लान समझने के साथ ही अपने अनुसार इसे बदलना या बनाना होगा. ये 10 स्टेप प्लान होगा, जिसमें पहला स्टेप होगा, यूपीएससी का सिलेबस समझना. इसे समझने के लिए आपको चार से पांच दिन देने होंगे. सबसे पहले अपने विषय करने होंगे, आधिकारिक दिए गए सिलेबस के टॉपिक और पुराने प्रश्नपत्रों को देखकर भी अंदाजा लगा सकते हैं कि क्या क्या कैसे सिलेबस में कवर होता है. सहारा लेकर भी आप टॉपिक जान सकते हैं.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










