
UPCET Exam 2021: यूपी संयुक्त प्रवेश परीक्षा हुई पोस्टपोन, आवेदन की Last Date फिर बढ़ी, जानें डिटेल
Zee News
इस संबंध में एनटीए ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट upcet.nta.nic.in पर नोटिफिकेशन जारी किया है.
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए यूपी संयुक्त प्रवेश परीक्षा (Uttar Pradesh Combined Entrance Test) को पोस्टपोन कर दिया है. साथ ही आवेदन की अंतिम तिथि को एक बार फिर से आगे बढ़ा दिया गया है. बता दें कि 15 जून 2021 को प्रवेश परीक्षा होनी थी. वहीं, इच्छुक कैंडिडेट्स अब 31 मई 2021 तक आवेदन कर सकते हैं. बता दें कि आवेदन का मोड ऑनलाइन है. इस संबंध में एनटीए ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट upcet.nta.nic.in पर नोटिफिकेशन जारी किया है. इस परीक्षा के लिए जल्द ही नई तिथि का ऐलान किया जाएगा. खबर में नीचे नोटिफिकेशन का लिंक दिया गया हैं.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








