
UP School News: यूपी में अभी नहीं खुलेंगे स्कूल-कॉलेज, 30 जनवरी तक बंद रखने का आदेश
AajTak
UP School Closed: यूपी में अब 30 जनवरी तक सभी स्कूल-कॉलेज बंद रखने का आदेश जारी किया गया है. उत्तर प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के हालात पर समीक्षा के बाद 30 जनवरी 2022 तक के लिए स्कूल-कॉलेजों को बंद रखने का फैसला किया गया है.
UP School-College Closed Updated: उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच सभी शैक्षणिक संस्थानों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं. यूपी में अब 30 जनवरी तक सभी स्कूल-कॉलेज बंद रखने का आदेश जारी किया गया है. राज्य में जनवरी के पहले सप्ताह में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए स्कूल-कॉलेज 16 जनवरी तक बंद किए गए थे, जिसके बाद स्थिति की समीक्षा हुई और शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने की मियाद 23 जनवरी तक बढ़ा दी गई थी.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.











