
UP Rains: स्कूल बंद, बाराबंकी में 7 लोगों की मौत, देखें UP में बारिश से मचा हाहाकार
AajTak
उत्तर प्रदेश में बारिश से हाहाकार मचा हुआ है. लखनऊ में रुक-रुककर बारिश हो रही है. गुरुवार की बारिश ने तो शहर में मुसीबतों का समंदर तैयार कर दिया. पूरे राज्य में हो रही बारिश को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी जिलों में स्कूल और कॉलेजों को 2 दिनों के लिए बंद करने का फैसला किया है. यूपी के दूसरे शहरों और जिलों में भी बारिश से हाहाकार है, बाराबंकी में बारिश की वजह से अबतक 7 लोगों की मौत हो चुकी है. फतेहपुर में भी यमुना उफान पर है. कानपुर, इटावा और औरैया में भी हालात अच्छे नहीं हैं. नदियों की धार में तेजी है और शहर की सड़कों पर पानी का कब्जा है. देखें

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











