
UP Nikay Chunav Results 2023: रुझानों के बीच अखिलेश यादव को मतगणना में 'गड़बड़ी' का डर! चुनाव आयोग को चेताया
AajTak
Akhilesh yadav Tweet: उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव 2023 की मतगणना शनिवार सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है. इससे पहले सूबे की राजनीति का पारा चढ़ने लगा है. रुझान आने के पहले ही समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर तंज भरी अपील की है. उन्होंने कहा है कि हर राउंड की मतगणना के बाद चुनाव आयोग आंकड़े जारी करे ताकि उस पर विश्वास बना रहे.
उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव 2023 की मतगणना शनिवार सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है. इससे पहले सूबे की राजनीति का पारा चढ़ने लगा है. रुझान आने के पहले ही समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर तंज भरी अपील की है. उन्होंने कहा है कि हर राउंड की मतगणना के बाद चुनाव आयोग आंकड़े जारी करे ताकि उस पर विश्वास बना रहे.
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्विटर पर लिखा, ''आशा है चुनाव आयोग हर एक राउंड के बाद आँकड़े बताता जाएगा जिससे जन विश्वास बना रहे.''
यूपी में नगर निकाय चुनाव के परिणाम आज घोषित कर दिए जाएंगे. प्रदेश के 760 नगर निकायों में 4 मई और 11 मई को दो चरणों में वोटिंग हुई थी. पहले चरण में 52 फीसदी तो दूसरे चरण में 53 फीसदी वोटिंग हुई थी. यूपी निकाय चुनाव को 2024 का लिटमस टेस्ट माना जा रहा है. इन चुनावों में बीजेपी, सपा, बसपा, कांग्रेस सहित सभी राजनीतिक पार्टियों की साख दांव पर लगी हुई है.
बता दें कि कुल 760 नगर निकायों में 17 नगर निगम, 199 नगर पालिका और 544 नगर पंचायत शामिल हैं. पहले फेज में 9 मंडलों के 37 जिलों में 10 नगर निगम, 820 पार्षद, 103 नगर पालिका परिषद अध्यक्ष, 2740 नगर पालिका परिषद सदस्य, 275 नगर पंचायत अध्यक्ष और 3745 नगर पंचायत सदस्यों के लिए चुनाव हुए. वहीं, दूसरे चरण में 9 मंडलों के 38 जिलों की 7 नगर निगम, 95 नगर पालिका, 267 नगर पंचायत पद और पार्षद सीटों पर चुनाव हुए.
बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, उप्र भाजपा प्रमुख भूपेंद्र सिंह चौधरी और UP के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने पार्टी उम्मीदवारों के लिए बड़े पैमाने पर प्रचार किया था.
जबकि समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए मतदाताओं का समर्थन लेने के लिए राज्य के विभिन्न शहरों में रोड शो किया. मैनपुरी से लोकसभा सांसद डिंपल यादव ने भी प्रचार प्रसार में अपनी ताकत झोंकी.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







