
UP News: यूपी में आज से खुले सभी मदरसे, डेढ़ साल बाद पहुंचे छात्र दिखे उत्साहित
ABP News
Madarsa in UP: यूपी में आज से मदरसों को भी खोल दिया गया है. लगभग डेढ़ साल बाद मदरसों में पहुंचे बच्चे काफी उत्साहित दिखाई दे रहे थे.
Madarsa Opens in Uttar Pradesh: कोरोना की दूसरी लहर का असर कम होने के बाद जिंदगी अब धीरे धीरे कर फिर से पटरी पर लौटने लगी है. यूपी में बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित परिषदीय और कॉन्वेंट स्कूलों के साथ है ही मदरसा बोर्ड द्वारा संचालित 1 से 5वीं तक के स्कूल भी आज से एक बार फिर से खुल गए हैं. संगम नगरी प्रयागराज (Prayagraj) के मदरसों में आज पहले दिन ही बड़ी संख्या में बच्चे पढ़ाई के लिए आए हुए थे. तकरीबन डेढ़ साल बाद मदरसा पहुंचने पर बच्चे खासे उत्साहित नजर आए. हालांकि आज पहले दिन मदरसों में छोटे बच्चों की उपस्थिति 35 से 40 फीसदी तक ही रही. कोरोना को लेकर थे खास इंतजामकरेली इलाके में चलने वाले एम आई एम मदरसे में कोरोना संक्रमण के कारण खास इंतजाम नजर आए. गेट पर ही बच्चों की थर्मल स्कैनिंग, सैनिटाइजेशन और मास्क के इंतजाम किए गए थे. बच्चों को क्लास रूम में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बिठाया गया था.More Related News

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.












