
UP MLC Election: 27 सीटों पर वोटिंग आज, योगी की अग्निपरीक्षा तो अखिलेश के सामने सीटें बचाने की चुनौती
AajTak
स्थानीय निकाय की विधान परिषद की 27 सीटों पर शनिवार को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा. इस चुनाव में चुनाव में सांसद, विधायक, सभी प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य और अध्यक्ष के साथ नगर निगम के पार्षद, मेयर, नगर पंचायतों के पार्षद और अध्यक्ष मतदान करते हैं.
उत्तर प्रदेश में आज (9 अप्रैल) विधान परिषद के लिए मतदान होना है. राज्य में स्थानीय निकाय की 36 विधान परिषद सीटों पर चुनाव हो रहे हैं, जिनमें से 9 सीटें बीजेपी निर्विरोध जीत दर्ज कर चुकी है. ऐसे में अब 27 सीटों पर आज मतदान होना है. इन सीटों पर 95 उम्मीदवार मैदान में हैं. इनकी किस्मत का फैसला 58 जिलों के 739 बूथों पर 120657 मतदाता करेंगे. इन सीटों पर बसपा और कांग्रेस के मैदान में न होने से सपा और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर है जबकि कुछ सीटों पर निर्दलीय के उतरने से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया.
बीजेपी ने सभी 27 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं. वहीं, सपा 25 सीटों पर अपने कैंडिडेट उतारा हैं तो गाजीपुर सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी को समर्थन कर रही है. इसके अलावा एक सीटों पर सपा की सहयोगी आरलेडी चुनाव लड़ रही है . वहीं, राजा भैया की जनसत्ता पार्टी से प्रतापगढ़ सीट पर अक्षय प्रताप सिंह है तो वाराणसी सीट पर माफिया बृजेश सिंह की पत्नी अन्नपूर्णा सिंह और आजमगढ़ सीट पर बीजेपी के एमएलसी यशवंत सिंह के बेटे निर्दलीय किस्मत आजमा रहे हैं.
9 एमएलसी सीट बीजेपी निर्विरोध जीती
36 विधान परिषद सीटों में से 9 सीट पर बीजेपी मतदान से पहले ही जीत दर्ज कर चुकी है. बीजेपी ने बदायूं, हरदोई, खीरी, मीरजापुर-सोनभद्र, बुलंदशहर, बांदा-हमीरपुर, अलीगढ़, व मथुरा-एटा-मैनपुरी स्थानीय निकाय की निर्वाचन क्षेत्र की सीटों पर निर्विरोध कब्जा कर लिया है. एमएलसी चुनाव में सपा के कैंडिडेट ने कुछ सीटों पर अपने नाम वापस ले लिए थे तो कुछ सीटों पर उनके पर्चे खारिज हो गए थे. इसी के चलते बीजेपी 9 सीटों पर वोटिंग से पहले जीत दर्ज करने में सफल रही.
मोदी-योगी के गढ़ में बीजेपी की परीक्षा
एमएलसी चुनाव में बीजेपी की असल इम्तिहास पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी और सीएम योगी के गोरखपुर में भी होना है. वाराणसी-चंदौली-भदोही क्षेत्र की एमएलसी सीट पर बीजेपी से डॉ. सुदामा पटेल मैदान में है, जिनके सामने सपा से उमेश यादव और निर्दलीय प्रत्याशी अन्नपूर्णा सिंह चुनाव लड़ रही हैं, जो माफिया बृजेश सिंह की पत्नी हैं. इस तरह मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है. हालांकि, आमतौर पर माना जाता है कि जो पार्टी सत्ता में होती है, एमएलसी चुनाव में विजय पताका भी वही पार्टी फहराया करती है, लेकिन वाराणसी में माफिया बृजेश सिंह की पत्नी के उतरने से बीजेपी उम्मीदवार की चिंता बढ़ गई है. इसकी वजह यह है कि दो दशक से वाराणसी एमएलसी सीट पर बृजेश सिंह के परिवार का कब्जा है. बृजेश सिंह के सियासी वर्चस्व को तोड़ना बीजेपी के लिए आसान नहीं है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.







