
UP MLC चुनाव से पहले विपक्ष का दांव, सरकारी मशीनों के दुरूपयोग का जताया अंदेशा
AajTak
उत्तर प्रदेश में स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन के तहत कल 9 अप्रैल को 27 सीटों पर मतदान किया जाएगा. सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे जबकि 12 अप्रैल को मतगणना होगी.एमएलसी चुनाव के मद्देनजर निर्वाचन आयोग के निर्देश पर तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया है. चुनाव आयोग का दावा है कि मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे साथ ही साथ मतदान केंद्रों पर वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी. सुरक्षा के मद्देनजर स्थानीय पुलिस, पीएसी और पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों को भी तैनात किया जाएगा.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











