
UP MLC चुनाव: एटा में सपा प्रत्याशी के साथ मारपीट, फाड़े गए कपड़े, खड़ी होकर देखती रही पुलिस
AajTak
UP में MLC चुनाव के दौरान एटा में सपा प्रत्याशी उदयवीर सिंह नामांकन फार्म की स्कूटनी के लिए पहुंचे थे. इस दौरान कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट करने लगे. इस दौरान उदयवीर सिंह के कपड़े भी फाड़ दिए गए.
उत्तर प्रदेश में विधान परिषद चुनाव के दौरान गुंडागर्दी का सिलसिला जारी है. एटा में एक बार फिर समाजवादी पार्टी (सपा) प्रत्याशी उदयवीर सिंह के साथ मारपीट की गई है. दरअसल, उदयवीर सिंह नामांकन फार्म की स्कूटनी के लिए पहुंचे थे. इस दौरान कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट करने लगे. इस दौरान उदयवीर सिंह के कपड़े भी फाड़ दिए गए.
एटा के कलेक्ट्रेट में नामांकन स्थल पर पहुंचे सपा प्रत्याशी और निर्वतमान एमएलसी उदयवीर सिंह को कुछ लोगों ने घेर लिया और उनके साथ मारपीट करने लगे. उनके कपड़े फाड़ दिए गए. इस दौरान उदयवीर सिंह दौड़ते-भागते नजर आए, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस के दर्जनों सिपाही तमाशबीन बने रहे.
इससे पहले सपा प्रत्याशी उदयवीर सिंह की गाड़ी पर पथराव भी किया गया था. सपा प्रत्याशी उदयवीर सिंह ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए. उनका कहना है कि पुलिस बीजेपी के इशारे पर काम कर रही है, पुलिस के सामने सपा प्रत्याशियों के साथ मारपीट की जा रही है, लेकिन वह तमाशबीन बने हुए है, कोई कार्रवाई नहीं हो रही है.
एटा में विधान परिषद चुनाव हेतु दूसरा नामांकन पत्र जमा करने जा रहे सपा प्रत्याशी श्री उदयवीर सिंह और श्री राकेश यादव पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा पथराव कर हमला किया गया है। मूक दर्शक बना पुलिस प्रशासन। संज्ञान ले, लोकतंत्र बचाए चुनाव आयोग। pic.twitter.com/eODcoz6RKJ
इस मामले में सपा ने ट्वीट करके कहा, 'एटा में विधान परिषद चुनाव हेतु दूसरा नामांकन पत्र जमा करने जा रहे सपा प्रत्याशी उदयवीर सिंह और राकेश यादव पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा पथराव कर हमला किया गया है. मूक दर्शक बना पुलिस प्रशासन. संज्ञान ले, लोकतंत्र बचाए चुनाव आयोग.'
इससे पहले एटा-मैनपुरी-मथुरा स्थानीय निकाय सीट से सपा प्रत्याशी उदयवीर सिंह सोमवार को एटा के कलेक्ट्रेट परिसर में नामांकन करने पहुंचे थे. जैसे ही वह गेट पर पहुंचे तो वहां मौजूद कुछ लोगों ने उनके हाथ से नामांकन का पर्चा छीन लिया और फाड़ दिया. इसके बाद दोनों पक्षों में बवाल शुरू हो गया. नौबत मारपीट तक आ गई थी.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







