
UP IAS Viral Video case: धर्मांतरण के आरोपों से घिरे IAS के बचाव में आए ओवैसी, कहा- धर्म के आधार पर निशाना बनाया जा रहा
ABP News
IAS Iftikharuddin: असदुद्दीन ओवैसी धर्मांतरण के आरोपों से घिरे IAS के बचाव में आ गए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि दोहरा रवैया अपनाते हुए धर्म के आधार पर निशाना बनाया जा रहा है.
Asaduddin Owaisi on IAS Viral Video: धर्मांतरण (Conversion) के आरोपों से घिरे आईएएस मोहम्मद इफ्तिखारुद्दीन (Iftekharuddin) के बचाव में असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) उतर गए हैं. ओवैसी ने धर्म के आधार पर निशाना बनाए जाने का आरोप लगाया है. ओवैसी ने कहा है कि छह साल पुराने वीडियो की जांच के लिए एसआईटी बनाई गई है. वीडियो को संदर्भ से हटकर लिया जा रहा है. ये उस वक्त का वीडियो है जब यूपी में मौजूदा सरकार सत्ता में नहीं थी. ओवैसी ने मांग की थी कि अगर यही पैमाना है तो हर सरकारी दफ्तर में किसी तरह के धार्मिक प्रतीक चिन्हों का इस्तेमाल बंद होना चाहिए. दोहरा रवैया क्यों अपनाया जा रहा है.
ओवैसी ने अपने ट्वीट में क्या लिखा है ये भी जान लीजिए

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












