
UP Elections: कहीं लिस्ट पर बवाल, कहीं दलबदल का सवाल... क्या 'दागी-बागी' से होगा जीत का जुगाड़?
AajTak
यूपी में समाजवादी पार्टी की लिस्ट पर एक तरफ बवाल मचा है तो दूसरी तरफ कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है. कांग्रेस के बड़े नेता, पूर्व मंत्री और झारखंड के कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद आरपीएन सिंह ने कहा कि गणतंत्र दिवस के मौके पर वो एक नई शुरुआत कर रहे हैं और पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के दूरदर्शी नेतृत्व में वो राष्ट्र निर्माण का काम करेंगे. दूसरी तरफ कांग्रेस भड़क गई है. कांग्रेस ने उन्हें कायर करार दे दिया है. उधर, समाजवादी पार्टी की लिस्ट में कैराना से नाहिद हसन का नाम आते ही बीजेपी भड़क गई है. योगी आदित्यनाथ ने जहां समाजवादी पार्टी को तमंचावादी कहा है वहीं केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि ये नई नहीं वही सपा है. देखिए.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











