
UP Elections: अखिलेश की मुफ्त बिजली में करंट नहीं! देखें यूपी में जबरदस्त चुनावी जंग
AajTak
आखिरी तीन दौर का उम्मीदवार तय करने के लिए आज भारतीय जनता पार्टी कोर कमेटी की बैठक करेगी. बीजेपी शुरू के चार चरणों के प्रत्याशी के नाम घोषित कर चुकी है. इस बीच दलों के बीच वार-पलटवार का सिलसिला जारी है. कल सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी पर नया हमला बोला. वहीं कोरोना की वजह से रैलियों और रोड शो पर चुनाव आयोग ने पाबंदी लगाई तो बीजेपी ने द्वार-द्वार संपर्क अभियान छेड़ दिया. घर-घर जनसंपर्क अभियान के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल गाजियाबाद में मोर्चा संभाला, वो साहिबाबाद की वाल्मीकि बस्ती राजीव कॉलोनी भी गए और लोगों से बात की. सीएम योगी समाजवादी पार्टी के मुफ्त बिजली वाले वादे का भी जमकर मजाक उड़ाते दिखे. देखें ये एपिसोड.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











