
UP Election Results 2022: करछना में समाजवादी पार्टी का किला ध्वस्त, पहली बार किसने खिलाया कमल?
AajTak
UP Election Results 2022: भारतीय जनता पार्टी ने भारी बहुमत से जीत हासिल कर ली है. इसी बीच एक ऐसी सीट भी पार्टी के खाते में आई है, जिस पर अभी तक सपा और बसपा काबिज रही थीं. लेकिन इस विधानसभा चुनाव में भाजपा के पीयूष रंजन निषाद के खाते में जीत आई है.
UP Election Results 2022: यूपी की 403 सीटों पर परिणाम आ चुके हैं. भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत से जीत गई है. वहीं करछना की विधानसभा सीट पर सपा का किला ध्वस्त हो गया है. यहां पहली बार कमल खिला है. इस सीट पर ये कारनामा किया है निषाद पार्टी गठबंधन के पीयूष रंजन निषाद ने. पीयूष रंजन निषाद ने 8 हज़ार ज्यादा वोटों से जीत हासिल कर विधायक रहे कद्दावर नेता उज्ज्वल रमण को हराया है.
इस सीट पर समाजवादी पार्टी से 8 बार विधायक रहे रेवती रमन के बेटे उज्ज्वल रमण 2017 में विधायक बने थे. बता दें कि 2017 में मोदी लहर में भी यहां भारतीय जनता पार्टी जीत का स्वाद नहीं चख पाई थी. करछना सीट पर सपा का अच्छा वर्चस्व था, लेकिन इस बार के विधानसभा चुनाव में निषाद पार्टी गठबंधन के प्रत्याशी पीयूष रंजन निषाद ने सपा का किला ध्वस्त कर दिया है.
बिजनेसमैन हैं पीयूष रंजन
पीयूष रंजन निषाद, बीजेपी और निषाद पार्टी गठबंधन से करछना से प्रत्याशी बनाए गए थे. 2017 के चुनाव में वह भारतीय जनता पार्टी के टिकट से करछना से चुनाव लड़े थे, लेकिन जीत नहीं सके थे. बता दें कि पीयूष बिजनेसमैन हैं और भारतीय जनता पार्टी से भी जुड़े रहे हैं.
2004 में रेवती रमण सिंह ने लोकसभा चुनाव जीता
इस सीट पर 1996 से समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के बीच मुकाबला होता रहा है. 1993 में हुए चुनाव में इस सीट से बसपा के नंदलाल सिंह पटेल ने जीत दर्ज की थी. फिर 1996 और 2002 के चुनाव में सपा के टिकट पर रेवती रमण सिंह विधानसभा पहुंचे. 2004 में रेवती रमण सिंह ने लोकसभा चुनाव जीता. उपचुनाव में उनके बेटे उज्ज्वल रमण सिंह ने सपा के टिकट पर जीत दर्ज की.

यूरोपीय देशों और जापान ने होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों के सुरक्षित आवाजाही लिए सैन्य और कूटनीतिक सहयोग का वादा किया है. दरअसल, ईरान द्वारा वाणिज्यिक जहाजों और कतर-सऊदी के ऊर्जा संयंत्रों पर हमलों से वैश्विक आपूर्ति ठप हो गई है जिसके बाद देश अब ऊर्जा बाजार को स्थिर करने के लिए उत्पादन बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं.

झारखंड के लातेहार जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र के दौना गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जादू-टोना के शक में एक बुजुर्ग व्यक्ति को पंचायत के कथित फैसले के बाद जबरदस्ती पेशाब पिलाया गया. बताया जा रहा है कि गांव में कुछ दिन पहले सड़क हादसे में एक महिला की मौत हुई थी, जिसके लिए कुछ ग्रामीणों ने बुजुर्ग पर डायन का आरोप लगाया.

अब तक ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा पूरा युद्ध मिडिल ईस्ट में लड़ा जा रहा था. ईरान की मिसाइले मिडिल ईस्ट और इजरायल पर तबाही मचा रही है तो अमेरिका और इजरायल का बारूद ईरान में बर्बादी की कहानी लिख रहा है, लेकिन अब युद्ध की आग ईरान से 10 हजार किलोमीटर दूर अमेरिका तक पहुंच गई है. अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन के सैन्य ठिकाने के ऊपर ड्रोन देखे गए हैं. वही ड्रोन जिसने अमेरिका में युद्ध का सायरन बजा दिया है.

गुरुग्राम की उप्पल साउथ एंड सोसायटी में मेंटेनेंस बकाया को लेकर आरडब्ल्यूए ने डिफॉल्टरों के नाम गेट पर चस्पा कर दिए हैं. बकाया नहीं चुकाने वालों के लिए मेड एंट्री, कार वॉश और फूड डिलीवरी पर रोक की तैयारी है. वहीं, लिस्ट लगने के बाद रोज 4-5 लोग भुगतान कर रहे हैं. आरडब्ल्यूए ने सख्ती जारी रखने की बात कह रही है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.






