
UP Election Result 2022: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सिराथू सीट से हारे, कहा- फैसला स्वीकार है
ABP News
UP Election Result 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने एक बार फिर बड़ी जीत हासिल की है. हालांकि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को हार का सामना करना पड़ा है.
UP Election Result 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने एक बार फिर बड़ी जीत हासिल की है. हालांकि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को हार का सामना करना पड़ा है. उन्हें समाजवादी पार्टी की पल्लवी पटेल ने मात दी है. पल्लवी पटेल केंद्रीय मंत्री और अपना दल की प्रमुख अनुप्रिया पटेल की बहन हैं.
केशव प्रसाद मौर्य ने अपनी हार पर कहा, ''सिराथू विधानसभा क्षेत्र की जनता के फ़ैसले को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करता हूं, एक एक कार्यकर्ता के परिश्रम के लिए आभारी हूं, जिन मतदाताओं ने वोट रूपी आशीर्वाद दिया उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करता हूं.''

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












