
UP Election Result: जानिए कौन हैं रसड़ा के उमाशंकर सिंह, जिन्होंने पूरे यूपी में दिलाई BSP को एकमात्र सीट
AajTak
बसपा को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में करारी हार का सामना करना पड़ा. लेकिन बसपा के एक प्रत्याशी ऐसे हैं जिन्होंने इन चुनावों में बसपा का सफाया होने से बचा लिया. मिलिए प्रदेश में बसपा के एकमात्र सीट दिलाने वाले उमाशंकर सिंह से.
उत्तर प्रदेश में 2022 विधानसभा का चुनाव संपन्न हो चुका है और भारतीय जनता पार्टी (BJP) एक बार फिर सरकार बनाने जा रही है. एक तरफ जहां बीजेपी ने 2017 के बाद, 2022 में भी प्रचंड बहुमत हासिल किया है, वहीं इस बार के चुनाव में बहुजन समाज पार्टी (BSP) के खाते में महज एक सीट आई है. बलिया के रसड़ा विधानसभा सीट से उमाशंकर सिंह ऐसी शख्सियत हैं, जिन्होंने बहुजन समाज पार्टी को एकमात्र सीट दिलाई है. आइए जानते हैं कि आखिर कौन हैं उमाशंकर सिंह, जो रसड़ा विधानसभा क्षेत्र विधायक चुने गए हैं.
उमाशंकर सिंह बलिया के नगर थाना क्षेत्र के खनवर गांव के रहने वाले हैं. उमाशंकर सिंह ने अपना राजनीतिक सफर छात्र जीवन से ही शुरू कर दिया था. सन 1991 में उमाशंकर सिंह ने बलिया के सतीश चंद्र कॉलेज से छात्र संघ का चुनाव लड़ा और महामंत्री चुने गए थे. इसके बाद 2000 में उन्होंने जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की. इसी जीत के साथ, उमाशंकर सिंह का राजनैतिक सफर आगे बढ़ा.
2009 में उमाशंकर सिंह अपना बिजनेस शुरू किया. उमाशंकर सिंह ने एक कंस्ट्रक्शन कंपनी खोली और व्यवसाय में रम गए. लेकिन राजनीति से दूर नहीं हुए. इसी दौरान 2011 में उमाशंकर सिंह बसपा सुप्रीमो मायावती के संपर्क में आए और पार्टी जॉइन कर ली. 2012 में जब विधानसभा चुनाव हुआ, तो उमाशंकर सिंह पर मायावती ने भरोसा जताया और रसड़ा विधानसभा से इनको बसपा का उम्मीदवार बना दिया. उमाशंकर सिंह ने भी अपनी मेहनत के बल पर अपनी पार्टी की अध्यक्ष मायावती को निराश नहीं किया और शानदार जीत हासिल की. 2012 के चुनाव में उमाशंकर सिंह ने समाजवादी पार्टी के सनातन सिंह को मात दी थी.
2017 में भी उमाशंकर सिंह इसी विधानसभा सीट से चुनाव लड़े. 2017 के चुनाव में मोदी की लहर चल रही थी, लेकिन इस चुनाव में भी उमाशंकर सिंह ने जीत हासिल की. उमाशंकर सिंह की जीत का यह सिलसिला 2022 के विधानसभा चुनाव में भी जारी रहा और इन्होंने बसपा के टिकट पर रसड़ा से जीत की हैट्रिक लगाई. इस चुनाव में उमाशंकर सिंह ने सपा के महेंद्र को 5194 वोटों से हराया. विधानसभा चुनाव 2022 की यह जीत न सिर्फ उमाशंकर सिंह के लिए खास है, बल्कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में अलग चर्चा का विषय भी बनी हुई है. क्योंकि एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड जीत हासिल हुई है, वहीं बहुजन समाज पार्टी को पूरे प्रदेश में महज एक सीट मिली है. उमाशंकर सिंह वही एकमात्र विधायक हैं. जिन्होंने पूरे उत्तर प्रदेश में बसपा को एकमात्र जीत दिलाई है.
उमाशंकर सिंह की पहचान न सिर्फ बसपा के कद्दावर नेताओं में होती है, बल्कि इलाके में ये काफी लोकप्रिय भी हैं. बताते हैं कि जब उमाशंकर सिंह पहली बार विधायक बने थे, तो क्षेत्र के 251 गरीब जोड़ों का सामूहिक विवाह अपने खर्चे से कराया था. इसी तर्ज पर अगली बार इन्होंने 351 जोड़ों की सामूहिक शादियां कराईं. कोरोना काल में भी उमाशंकर सिंह ने अपने क्षेत्र की जनता के लिए काफी काम किया. उमाशंकर सिंह ने न जाने कितने लोगों का इलाज अपने खर्चे से कराया और अस्पतालों को ऑक्सीजन के सिलेंडर मुहैया कराए. बताते हैं कि उमाशंकर सिंह की अपने क्षेत्र में लोकप्रियता ही वो वजह है, जिसके चलते उमाशंकर सिंह विपरीत परिस्थितियों में भी चुनाव जीतते आए हैं और इस बार उन्होंने जीत की हैट्रिक लगाई है.
आजतक से बातचीत के दौरान उमाशंकर सिंह ने बताया कि रसड़ा की जनता उनके ऊपर भरोसा करती आई है और यह जनता की जीत है. उन्होंने कहा, 'मैं यहां की जनता के भरोसे पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करता रहूंगा. बसपा के खराब प्रदर्शन के संदर्भ में उमाशंकर सिंह ने कहा कि प्रदर्शन को लेकर हम लोग समीक्षा कर रहे हैं. कहीं ना कहीं लोगों के बीच इस तरह का दुष्प्रचार किया गया था कि बसपा बीजेपी की बी टीम है. जिसकी वजह से पूरे उत्तर प्रदेश में माइनॉरिटी को लगने लगा कि बीएसपी बीजेपी की बी टीम है. माइनॉरिटी वोटर गलतफहमी में आ गए और उनका वोट हमको नहीं मिला.'

यूरोपीय देशों और जापान ने होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों के सुरक्षित आवाजाही लिए सैन्य और कूटनीतिक सहयोग का वादा किया है. दरअसल, ईरान द्वारा वाणिज्यिक जहाजों और कतर-सऊदी के ऊर्जा संयंत्रों पर हमलों से वैश्विक आपूर्ति ठप हो गई है जिसके बाद देश अब ऊर्जा बाजार को स्थिर करने के लिए उत्पादन बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं.

झारखंड के लातेहार जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र के दौना गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जादू-टोना के शक में एक बुजुर्ग व्यक्ति को पंचायत के कथित फैसले के बाद जबरदस्ती पेशाब पिलाया गया. बताया जा रहा है कि गांव में कुछ दिन पहले सड़क हादसे में एक महिला की मौत हुई थी, जिसके लिए कुछ ग्रामीणों ने बुजुर्ग पर डायन का आरोप लगाया.

अब तक ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा पूरा युद्ध मिडिल ईस्ट में लड़ा जा रहा था. ईरान की मिसाइले मिडिल ईस्ट और इजरायल पर तबाही मचा रही है तो अमेरिका और इजरायल का बारूद ईरान में बर्बादी की कहानी लिख रहा है, लेकिन अब युद्ध की आग ईरान से 10 हजार किलोमीटर दूर अमेरिका तक पहुंच गई है. अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन के सैन्य ठिकाने के ऊपर ड्रोन देखे गए हैं. वही ड्रोन जिसने अमेरिका में युद्ध का सायरन बजा दिया है.

गुरुग्राम की उप्पल साउथ एंड सोसायटी में मेंटेनेंस बकाया को लेकर आरडब्ल्यूए ने डिफॉल्टरों के नाम गेट पर चस्पा कर दिए हैं. बकाया नहीं चुकाने वालों के लिए मेड एंट्री, कार वॉश और फूड डिलीवरी पर रोक की तैयारी है. वहीं, लिस्ट लगने के बाद रोज 4-5 लोग भुगतान कर रहे हैं. आरडब्ल्यूए ने सख्ती जारी रखने की बात कह रही है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.






