
UP Election Result: 'जहां बुलडोजर चला वहीं पर बीजेपी हारी', सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर बोले
AajTak
UP Election Result: उत्तर प्रदेश में भाजपा गठबंधन जीत गया है. वहीं सपा के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ने वाले ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि जहां-जहां बुलडोजर चला, वहां बीजेपी चुनाव हार गई है. साथ ही कहा कि अखिलेश यादव से बात हुई है. हार के कारणों पर मंथन कर रहे हैं.
UP Election Result: यूपी में विधानसभा चुनावों के परिणाम आ चुके हैं. भाजपा ने भारी बहुमत से जीत हासिल की है. जहां भाजपा गठबंधन 273 सीटें जीतने में कामयाब हुआ. वहीं समाजवादी पार्टी गठबंधन 125 सीटों पर सिमट गया है. वहीं भाजपा छोड़ समादवादी पार्टी से चुनाव लड़ने वाले सुहैलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि जहां-जहां बुलडोजर चला, वहां-वहां बीजेपी हारी.
बता दें कि ओमप्रकाश राजभर ने गाजीपुर की जहूराबाद सीट से चुनाव जीता है, लेकिन गठबंधन चुनाव हार गया है. इसके बाद राजभर ने कहा कि लोग बुलडोजर-बुलडोजर चिल्ला रहे हैं. लेकिन ये भी याद रखें कि जहां-जहां बुलडोजर चला है, वहां इसका जनता पर कोई असर नहीं हुआ है. मऊ, गाज़ीपुर, आजमगढ़ और रामपुर में बुलडोजर चला लेकिन आप नतीजे देख लीजिए.
ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि रामपुर में बुलडोजर चला, लेकिन वहां से अब्दुल्ला ने चुनाव जीता है. अगर बुलडोजर का असर होता तो साफ है कि जनता उन्हें नकार देती और अब्दुल्ला को चुनाव हरवा देती. राजभर ने कहा कि अगर ऐसा ही है तो हम कहते हैं कि हर जिले में बुलडोजर चलवा देते, ताकि सपा गठबंधन हर जिले में चुनाव हार जाती.
इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारा गठबंधन चुनाव हार गया है. इसे लेकर अखिलेश यादव के साथ बातचीत हुई है. चुनाव क्यों हारे, इस बारे में मंथन हुआ है. आगे भी इस पर विचार करेंगे. आज भी अखिलेश से मिलने जाना है. राजभर ने बताया कि अखिलेश यादव ने कहा है कि विधानसभा वार विधायकों के साथ समीक्षा बैठक की जाएगी. फिर प्रदेश लेवल पर भी विचार करेंगे. देखेंगे कि कैसे बेहतर किया जा सकता था.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











