
UP Election Result: कांग्रेस की इस प्रत्याशी को मात्र 1519 वोट मिले, कई फिल्मों में कर चुकी हैं काम
AajTak
मॉडल और एक्ट्रेस अर्चना गौतम बिकिनी गर्ल के नाम से भी फेमस हैं. अर्चना ने मिस बिकिनी इंडिया 2018 ब्यूटी पीजेंट जीता था. अर्चना गौतम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. उनके इंस्टा पर 728k फॉलोअर्स हैं.
यूपी चुनाव में कई महिला उम्मीदवारों के रिजल्ट पर सभी की नजरें थीं. इन महिला नेताओं में से कई ने अपने प्रदर्शन से निराश किया. कई महिला नेताओं को हार का मुंह देखना पड़ा है. कांग्रेस की एक महिला प्रत्याशी को मात्र 1519 वोट मिले हैं. दरअसल, कांग्रेस ने हस्तिनापुर विधानसभा सीट से अर्चना गौतम को चुनावी मैदान में उतारा था. लेकिन उनका प्रदर्शन इस सीट से बेहद निराशाजनक रहा और वे हार गईं.
यहां से बीजेपी के दिनेश खटीक ने जीत हासिल की है जबकि दूसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी के योगेश वर्मा रहे.
अर्चना गौतम को कुल 1519 वोट मिले जबकि भाजपा के दिनेश को 1 लाख 7 हजार 87 वोट मिले. वहीं दूसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी के योगेश वर्मा को 1 लाख 275 वोट मिले हैं.
मेरठ के IIMT से किया है BJMC
अर्चना गौतम ने मेरठ के IIMT से BJMC कोर्स किया है. अर्चना ने शोबिज इंडस्ट्री में अपना करियर बनाया. अर्चना ने साल 2015 में बॉलीवुड में एंट्री मारी थी. वे कई टीवी-प्रिंट विज्ञापनों में काम कर चुकी हैं. अर्चना की पहली हिंदी फिल्म ग्रेट ग्रैंड मस्ती थी. इसके बाद वो फिल्म हसीना पारकर, बारात कंपनी, जंक्शन वाराणसी में नजर आईं. हिंदी फिल्मों के अलावा अर्चना ने तेलुगू और तमिल फिल्मों में भी काम किया.
फिल्मों और विज्ञापनों के अलावा अर्चना ने ढेरों म्यूजिक वीडियोज में भी काम किया है. अर्चना का फिल्मी करियर फ्लॉप रहा. वे इंडस्ट्री में अपनी पहचान नहीं बना पाईं. अर्चना गौतम यूपी के मेरठ की रहने वाली हैं. उनका जन्म 1 सितंबर 1995 मेरठ में हुआ. एक्टिंग के बाद अर्चना ने राजनीति में उतरने का फैसला किया. पिछले साल नवंबर में अर्चना ने कांग्रेस ज्वॉइन की थी.

यूरोपीय देशों और जापान ने होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों के सुरक्षित आवाजाही लिए सैन्य और कूटनीतिक सहयोग का वादा किया है. दरअसल, ईरान द्वारा वाणिज्यिक जहाजों और कतर-सऊदी के ऊर्जा संयंत्रों पर हमलों से वैश्विक आपूर्ति ठप हो गई है जिसके बाद देश अब ऊर्जा बाजार को स्थिर करने के लिए उत्पादन बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं.

झारखंड के लातेहार जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र के दौना गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जादू-टोना के शक में एक बुजुर्ग व्यक्ति को पंचायत के कथित फैसले के बाद जबरदस्ती पेशाब पिलाया गया. बताया जा रहा है कि गांव में कुछ दिन पहले सड़क हादसे में एक महिला की मौत हुई थी, जिसके लिए कुछ ग्रामीणों ने बुजुर्ग पर डायन का आरोप लगाया.

अब तक ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा पूरा युद्ध मिडिल ईस्ट में लड़ा जा रहा था. ईरान की मिसाइले मिडिल ईस्ट और इजरायल पर तबाही मचा रही है तो अमेरिका और इजरायल का बारूद ईरान में बर्बादी की कहानी लिख रहा है, लेकिन अब युद्ध की आग ईरान से 10 हजार किलोमीटर दूर अमेरिका तक पहुंच गई है. अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन के सैन्य ठिकाने के ऊपर ड्रोन देखे गए हैं. वही ड्रोन जिसने अमेरिका में युद्ध का सायरन बजा दिया है.

गुरुग्राम की उप्पल साउथ एंड सोसायटी में मेंटेनेंस बकाया को लेकर आरडब्ल्यूए ने डिफॉल्टरों के नाम गेट पर चस्पा कर दिए हैं. बकाया नहीं चुकाने वालों के लिए मेड एंट्री, कार वॉश और फूड डिलीवरी पर रोक की तैयारी है. वहीं, लिस्ट लगने के बाद रोज 4-5 लोग भुगतान कर रहे हैं. आरडब्ल्यूए ने सख्ती जारी रखने की बात कह रही है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.






