
UP Election: CAA-NRC आंदोलन में दर्ज केस होंगे वापस, लिंचिंग के खिलाफ बनेगा कानून, UP में मुस्लिमों से कांग्रेस के 16 वादे
ABP News
Uttar Pradesh Assembly Election: कांग्रेस ने ये भी एलान किया है कि यूपी में उसकी सरकार बनने पर अल्पसंख्यक बहुल इलाकों में राज्य पुलिस बल में भर्ती हेतु विशेष कैंप लगाए जाएंगे.
Uttar Pradesh Assembly Election: उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है. पार्टी ने मुस्लिम समाज को ध्यान में रखते हुए 16 वादे किए हैं. मुस्लिम समाज को लुभाने के लिए कांग्रेस ने एलान किया है कि यूपी में उनकी सरकार बनी तो सीएए-एनआरसी विरोधी आंदोलन में दर्ज केस वापस लिए जाएंगे और मुआवजा भी दिया जाएगा. कांग्रेस पार्टी ने वादा किया है कि अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों के लिए हर जिले में हॉस्टल खोले जाएंगे और साथ ही हर मंडल में एक यूनानी मेडिकल कॉलेज भी खोला जाएगा. इसके अलावा समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस ने एलान किया कि अखिलेश यादव सरकार में हुए सभी छोटे-बड़े दंगों की न्यायिक जांच करा कर दोषियों को सजा दी जाएगी. कांग्रेस ने मॉब लिंचिंग के खिलाफ कानून बनाने का भी वादा किया है.More Related News

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.












